Morning Bihar
News articles published in Bihar

Siwan में BJP के मनोज सिंह की करारी शिकस्त के बाद पूर्व MLC Tunaji Pandey ने मंत्री Mangal Pandey का कलेजा छिल दिया

Siwan MLC Election Result आते ही पूर्व MLC Tunaji Pandey ने पहले मंत्रीजी के एक इंटरव्यू वीडियो का उपहास उड़ाते हुए गाना चलाया का हो मगरू अब का कर ब और फिर Facebook Live के जरिए बिना नाम लिए न केवल मंत्रीजी के जले पर नमक रगड़ा बल्कि अपने तंज से Mangal Pandey का कलेजा छिल दिया क्या क्या नही बोला डाला। यह विडियो सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ शेयर किया जा रहा है

0 352

- sponsored -

- sponsored -

पटना Live डेस्क। सूबे में 24 सीटों पर हुए MLC (एमएलसी चुनाव में भले ही NDA ने 14 सीटों पर जीत हासिल कर लिया है। जीते उम्मीद्वारो की अगर बात करे तो BJP ने 8 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे आगे रही तो वही RJD को 6 और जदयू को 4 सीटें मिलीं। लेकिन इस परिणाम से जदयू और भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष  डॉ संजय जायसवाल और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह अपने अपने संसदीय क्षेत्र में भी एनडीए प्रत्याशी को जीत नहीं दिला सके। ऐसा ही कुछ हाल रहा बिहार सरकार के मंत्री सह बिहार भाजपा के कद्दावर नेताओ में शुमार मंगल पांडेय का भी जिनके गृह जिले सिवान में भाजपा के एमएलसी उम्मीदवार मनोज सिंह को फ़जीहत भरी हार मिली है। हद तो ये की सत्ताधारी दल एनडीए के उम्मीदवार होने के बावजूद मनोज सिंह को तीसरे पर ही संतोष करना पड़ा है। जबकि जरायम की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले रईस खान ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार दूसरा स्थान हासिल किया।परिणाम आते ही पूर्व MLC टुनाजी पांडेय ने मंत्री जी पर जमकर हमला बोल दिया और तमाम ऐसे ऐसे अल्फाज़ो का इस्तेमाल किया जो कलेजे को छलनी छलनी कर देने वाले रहे।

Tuna

मंत्री के गृह जिले में BJP की करारी हार

बिहार सरकार में भाजपा के कोटे से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे का सीवान गृह जिला है। कहने वाले कहते है कि सिवान में भाजपा की सियासत मंत्री जी के ही इर्दगिर्द घूमती है। तभी तो तमाम विरोध के बावजूद भाजपा ने एमएलसी चुनाव की उम्मीदवारी मनोज सिंह की थमाई थी। विधान परिषद सदस्य को लेकर हो रहे चुनाव को देखते हुए नेतृत्व ने स्वास्थ्य मंत्री को यहां कैंप करने को कहा था। पार्टी के निर्देश के मुताबिक मंगल पाण्डेय लगातार जमे रहे।

                     साथ ही मनोज सिंह की जीत सुनिश्चित करने ख़ातिर लगातार न केवल जिले में सक्रिय रहे बल्कि तमाम प्रचार प्रसार के कार्यक्रमों में शिरकत की लेकिन भाजपाई उम्मीदवार को करारी हार से बचा नही सके। हद तो ये की जीत का दावा करने वाले मनोज सिंह जरायम की दुनिया से सियासी अखाड़े में उतरे रईस खान से भी पीछे रह गए और महज 1093 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। राज्य में अपनी सरकार व मशीनरी और मंत्रीजी भी मनोज सिंह को जीत न दिला पाए।

मनोज सिंह की उम्मीदवारी का हुआ था विरोध

                     सिवान सीट एनडीए व महागठबंधन के लिए शुरू से ही प्रतिष्ठा की रही है। इस सीट से भाजपा लगातार जीत हासिल करती रही है। निवर्तमान सदस्य टुन्ना पाण्डे के भाजपा से बगावत और फिर निष्कासित कर दिए गए। तो इस बार मनोज कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया। मनोज सिंह को उम्मीदवारी देने को लेकर सिवान में भाजपा दो फाड़ हो गई थी। जमकर विरोध हुआ पर चुनाव के तिथि घोषित होने पर अंतिम समय में भाजपा ने अपने उम्मीदवार के तौर पर मनोज कुमार सिंह के नाम पर अपनी मोहर लगाई।

- sponsored -

- sponsored -

टूनाजी ने मंगल पांडे की बखिया उधेड़ दी

                    बिहार विधान परिषद की स्थानीय निकाय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों के लिए हुए मतदान के बाद 7 अप्रैल दिन गुरूवार को मतगणना का कार्य संपन्न हो गया। इसमें सीवान से महागठबंधन के विनोद जायसवाल ने जीत हासिल की है। सत्ताधारी दल एनडीए के उम्मीदवार मनोज सिंह को तीसरे पर ही संतोष करना पड़ा है।


मनोज सिंह की करारी शिकस्त का का समाचार सार्वजनिक होते टूनाजी एक्टिव हो गए। पहले गाने के जरिए और फिर लगातार 2 बार भाजपा सिम्बल पर एमएलसी रहे टूनाजी पांडेय ने इसे एक अवसर की तरह उपयोग करते हुए बिहार सरकार के मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार सिवान जिले के मूल निवासी मंगल पाण्डेय से अपना सियासी स्कोर सेटल करने की कवायद शुरू कर दी।

                        टूनाजी ने मनोज सिंह को मिली करारी हार के घाव पर नमक मिर्च रगड़ते हुए अपने वेरीफिएड फेसबुक पेज पर पहले तो सीधे सीधे मंत्रीजी के एक इंटरव्यू वीडियो का उपहास उड़ाते हुए गाना चलाया का हो मगरू अब का कर ब … गाना चस्पा कर साझा किया। साथ ही अपने ट्वीटर हैंडल पर उक्त तंज कसने वाले वीडियो को साझा करते हुए मंगल पांडेय की भी टैग कर दिया।

टूना जी यही नही रुके जैसा कि अमूमन वो करते है यानी पूर्व एमएलसी ने अपने वेरिफाइड फेसबुक अकाउंट से Live आकर अपनी बातें कहते है इन अवसर पर भी आए और अपने facebook Live को शीर्षक दिया “सीवान एमएलसी परिणाम आने के बाद आप सभी के बीच अपने दिल की कुछ बातों को आप सबके बीच रखा !🙏

                    पूर्व एमएलसी का यह facebook Live तकरीबन 12 मिनट का रहा। इस दौरान टूना बिना नाम लिए न केवल मंत्रीजी के जले पर नमक रगड़ा बल्कि यहाँ तक कह दिया की नेतागिरी और चमचागिरी में अंतर होता है साथ ही लगे हाथ मंत्रीजी की औक़ात की बता दी। अपने इस फेसबुक लाइव में टूनाजी ने अपने शब्दों से Mangal Pandey का कलेजा छिल दिया क्या क्या नही बोला डाला।यह विडियो सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ शेयर किया जा रहा है। आप भी सुनिए …

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.