Morning Bihar
News articles published in Bihar

Fact Findins(video)पटना के रामकृष्णा नगर गोलीबारी काण्ड में पुलिस जिसे बता रही दबंग व रंगबाज वो मीडिया को बताता रहा कैसे हुई वारदात

राजधानी में सरेशाम धाय धाय में छात्र व महिला को लगी गोली काण्ड में पटना पुलिस का दावा सोरंगपुर निवासी विकास और विग्रहपुर निवासी सूरज के बीच वर्चस्व की लड़ाई में हुई चली गोली,विकास ने साथियों संग की सूरज पर गोलीबारी,लेकिन हद तो देखिए घटनास्थल पर कथित रंगबाज सूरज मीडिया वालो को बता रहा था कैसे हुई खूंरेजी भरी यह वारदात

0 464

- sponsored -

- sponsored -

पटना Live डेस्क।शनिवार की देर शाम जब एसएसपी पटना जिले के तामम थानेदारों और पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग में मुतमइन थे। उसी दौरान रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के ढेलवा के पास ज्योतिष बाबा पथ पर स्थानीय बदमाशों के गिरोह ने आपसी वर्चस्व में कई राउंड ताबड़तोड़ गोलियां चला कर दो राहगीरों को घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास के इलाके के रहने वाले 2 बदमाशों के गिरोह के लोग अक्सर इस इलाके में हथियार और तलवार आदि लेकर दिनदहाड़े बेरोक टोक आराम से घूमते हैं। साथ ही जहां तहां बैठकर नशा करते हैं। साथ ही खुलेआम बैठकबाजी और मारपीट करते हुए अक्सर स्थानिए दुकानदारों ठेले खोमचे वालों से रंगदारी वसूलते हैं। शनिवार की शाम को हुई खूंरेजी की घटना के बाबत जब पटना Live रिपोर्टर ने अपनी तहकीकात शुरू की तो नाम नही छापने की शर्त पर स्थानिए लोगो ने जो बताया कुछ वक्त के अंतराल पर स्थानिए थाना पुलिस ने उसपर मुहर लगा दी।

निशाने पर था सूरज गोली चलते ही भाग निकला

दरअसल, स्थानिए लोगो और थानाध्यक्ष रामकृष्ण नगर ने बताया कि विकास और सूरज दोनों ही दबंग हैं। विकास सोरंगपुर का रहने वाला है वही सूरज विग्रहपुर का निवासी है। दोनों के ही गैंग में दर्जनों से अधिक स्थानिए और शहर के अन्य इलाके के बदमाश शामिल है। इन दोनों के बीच लगभग डेढ़ साल से आपस मे दबंगई व वर्चस्व को लेकर जंग जारी है। पहले ये सभी एक साथ उठते बैठते थे और मिलकर दबंगई करते थे। लेकिन अब विकास और सूरज ने अपना अपना अलग गिरोह बना लिया है। दोनो के गुटों में अक्सर छोटी मोटी बात पर भी गालीगलौज मारपीट होना आम बात है।

                   वही,शनिवार को हुई खूंरेजी के बाबत बताया जाता है कि रामकृष्णा नगर थाना अंतर्गत ढेलवा गांव के पास स्थित ज्योतिष बाबा पथ पर हर दिन की भांति शनिवार को भी विग्रहपुर निवासी सूरज अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इसी बीच अचानक सोरंगपुर से विकास अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर आ धमका और आते ही सूरज से पैसे की मांग करने लगा। विकास चिल्ला चिल्लाकर सूरज से कर्ज़ में दिए पैसे लौटने को कह रहा था। इधर, सूरज लगातार चिल्लाने से मना कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तू तू मैं मैं शुरु हो गई और फिर धक्का मुक्की होने लगी। इसी दौरान विकास ने अचानक से अपने कमर से पिस्तौल निकाल कर सूरज पर गोली चला दिया। गोली चलते ही सूरज और उसके अन्य साथी वहां से भाग निकले। सूरज को भागता देख विकास के साथ रहे उसके दोनों दोस्तों ने भी सड़क पर भाग रहे लड़कों पर फायरिंग कर दी जो गोली राहगीर अभय राज 22 वर्ष और एक महिला नीलू देवी 36 वर्ष को जा लगी। अभय राज को गोली बांह में लगी और महिला को गोली जांघ में लग कर आर पार हो गई।

इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई और लोग भागने लगे। वहीं गोली चलाने के बाद विकास अपने साथियों के साथ फरार हो गया। मौके पर पहुंचे अभय राज के परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये जहां से उसको प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया और महिला को इलाज के लिए परिजन मलाही पकड़ी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की खबर पाकर रामकृष्ण नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोली बारी की घटना के बाबत और करने वालों के बाबत जानकारी इकट्ठा करने के बाद घायलों से उनका बयान लिया।

- sponsored -

- sponsored -

सोरांगपुर का सूरज देता रहा मीडिया को बयान

वही इस वारदात के बाबत रामकृष्णा नगर थानेदार जहांगीर आलम ने बताया कि आपसी वर्चस्व और रंगदारी जमाने के चलते इलाके में गोलीबारी हुई है जिसमें दो लोगों को गोली लगी है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा करेगी। लेकिन इस कांड में पुलिस जिसे दबंग और रंगबाज बता रही है साथ ही विरोधी विकास गिरोह ने जिस सूरज पर गोलियां दागी वो घटना स्थल पर आराम से मीडिया को घटना के बाबत बताते रहा पर पुलिस मौन साधे तमाशा देखती रही।

उल्लेखनीय है कि सोरंगपुर निवासी विकास और विग्रहपुर निवासी सूरज गैंग के बीच वर्चस्व की जंग में गोलीबारी की यह पहली घटना नही है। पूर्व में भी इसी साल 26 जनवरी को इन दोनों गिरोह के बीच दिनदहाड़े भिड़त में ताबड़तोड गोलियां चलाई गई थी। जिसकी प्राथमिकी कंकड़बाग थाना में दर्ज कराई गई थी। उक्त भिड़ंत के बाद से ही दोनों के एक दुसरे के जान के दुश्मन बने हुए हैं।

थानाध्यक्ष रामकृष्ण नगर ने बताया कि विकास और सूरज दोनों ही दबंग हैं और दोनों के गैंग में एक दर्जन से अधिक बदमाश लड़के शामिल है। इन दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर झगड़ा चल रहा है। पुलिस हर पहलु पर छानबीन कर रही है। पुलिस विकास की तलाश में सोरांगपुर उसके घर भी गई थी पर विकास नही मिला।

सवाल उठता है जब पुलिस को विकास और सूरज गैंग के बाबत तमाम जानकारियां है। दोनो गिरोह के बीच खूंरेजी की यह वारदात पहली बार तो हुई नही है। फिर भी विकास और सूरज गैंग की थाना क्षेत्र के इस इलाके में लगातार मौजुदगी और चहलकदमी क्यो जारी है? आख़िर सूरज वारदात स्थल पर मौजूद रहकर मीडिया को लगातार बयान दे रहा था पर पुलिस चुप खड़ी रही आखिर क्यों? ये तो शुक्र है कि गोलियां युवक और महिला को ऐसे जगहों में लगी कि उनकी जान बच गई। लेकिन क्या पुलिस युही विकास व सूरज गैंग की जंग में निर्दोष लोगो को घायल या कत्ल होने का इंतजार करती रहेगी या फिर कानूनी कार्रवाई कर दोनो गिरोह पर लगाम भी लगाएगी?स्थानिए निवासी सब कुछ जानते हुए भी खौफ़जदा होकर जुबान खोलने को तैयार नही है। यह पटना पुलिस के इक़बाल खत्म होने की मुनादी के मानिंद है। क्या यही जनताराज है? सुनिए क्या बोला सूरज वारदात के बाबत …

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.