Bihar Breaking(Video)-Vaishali में रफ्तार का कहर एक दर्जन लोगों को ट्रक ने रौंदा, 8 बच्चो समेत अबतक 10 की मौत, कई की हालत गंभीर
Bihar में भीषण सड़क हादसा ,घटना वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है। भोज खाकर लौट रहे लोगो पर अनियंत्रित ट्रक चढ़ा,हादसे में 8 बच्चो की मौत से मचा कोहराम
पटना Live डेस्क। बिहार के वैशाली में रविवार की रात करीब 9 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार भोज खाकर पैदल वापस लौट रहे लगभग 15 लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में अबतक 10 लोगों के मौत की सूचना मिल रही है। घटना वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है।
इस दर्दनाक हादसे में 8 छोटे-छोटे बच्चे की मौत होने से कोहराम मच गया है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला प्रशासन द्वारा जिला अस्पताल से एंबुलेंस शव और घायलों को लाया जा रहा है।
घटना महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना अंतर्गत सुल्तानपुर 28 टोला के समीप उस वक्त हुई जब ये सभी लोग एक शादी समारोह में भोज खाकर लौट रहे थे। भोज खाने गए लोग अपने साथ बाल बच्चो को लेकर गए थे। इस दर्दनाक हादसे में अबतक मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 8 बच्चो की मौत हुई है। वही कुल मृतकों की संख्या 10 बताई जा रही है। घटना के बाद कोहराम मच गया है। पूरा इलाका चीखो पुकार से गूंज उठा है।