Morning Bihar
News articles published in Bihar

Blasht iN Afganistan: लगातार दूसरे दिन भी अफगानिस्तान में धमाकें मस्जिद के समीप हुए धमाके में 30 से ज्यादा हलाक

Taliban Ruled Afganistan में लागातर दूसरे दिन भी हुए धमाके मावली सिकंदर मस्जिद के पास धमाका हुआ है।इस धमाके में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

0 169

- sponsored -

- sponsored -

पटना Live डेस्क।अफगानिस्तान में गुरुवार से शुरू हुए धमाकों का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार मावली सिकंदर मस्जिद के पास धमाका हुआ है। इस धमाके में 33 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनो लोग घायल बताए जा रहे हैं। मस्जिद के पास धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आनन-फानन में सभी घायलों को नज़दीक के अस्पताल में भर्ती कराया। तालिबान प्रवक्ता ने इस धमाके में 33 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सनद रहे कि कल यानी गुरुवार को भी अफगानिस्‍तान में एक के बाद एक चार विस्‍फोटों में कम से कम 31 लोग मारे गए और 87 घायल हो गए। स्‍थानीय अधिकारियों के अनुसार पहला विस्‍फोट मजारे शरीफ स्थित शिया मुस्लिम मस्जिद में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि विस्‍फोट के समय मस्जिद परिसर नमाजियों से खचाखच भरा था। एक बैग में रखे विस्‍फोटकों को रिमोट कंट्रोल से अंजाम दिया गया। विस्‍फोट की जिम्‍मेदारी इस्‍लामिक स्‍टेट ग्रुप ने ली।

मावली सिकंदर मस्जिद के पास धमाके के बाबत चश्मदीद व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान उन्होंने धमाके की आवाज सुनी।इस धमाके के बाद कुंदुज के पुलिस प्रमुख हाफिज उमर ने कहा कि शुक्रवार की दोपहर मावली सिकंदर मस्जिद में एक विस्फोट हुआ इस विस्फोट में 33 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

लगातार दूसरे दिन मस्जिद के पास धमाका

यह लगातार दूसरा दिन है जब अफगानिस्तान में मस्जिद के पास धमाका हुआ है। महज एक दिन पहले देश के मजार-ए-शरीफ में विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 65 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। घटना के कुछ देर बाद आतंकी संगठन आईएसआईएस ने मस्जिद के बाहर घमाके की जिम्मेदारी ली थी।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने की निंदा

- sponsored -

- sponsored -

                 अफगानिस्तान में हुए विस्फोट की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि ये अफगानिस्तान भर में धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों सहित नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे के खिलाफ अन्य हालिया हमलों का अनुसरण करते हैं।

2021 में हुए हैं कई बड़े धमाके

◆अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत का कब्जा होने के बाद यह कोई पहला धमाका नहीं है।बीते वर्ष 2021 में अफगानिस्तान में कई बड़े धमाके हुए हैं, जिसने वहां के लोगों के दिल और दिमाग को हिलाकर रख दिया था।

◆8 मई 2021 को काबुल में बड़ा बम धमाका हुआ था। ये धमाका एक स्कूल के पास किया गया था। घटना में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।इसमें सौ से ज्यादा घायल हो गए थे।

◆14 नवंबर 2021 को काबुल के शिया बहुल क्षेत्र में धमाका हुआ था। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी।वहीं सात लोग घायल हो गए थे।

◆15 नवंबर 2021 को कंधार प्रांत की एक मस्जिद में धमाका हुआ था। इसमें 32 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 40 लोग घायल हो गए थे।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.