Morning Bihar
News articles published in Bihar

Accident while opening shuttering: शटरिंग खोंलने के दौरान बड़ा हादसा, मजदूर व मकान मालिक की गई जान

मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की घटना, जेसीबी के सहारे दोनों शवों को टंकी से निकाला गया बाहर, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी सदर अस्पताल

0 204

- sponsored -

- sponsored -

GOPALGANJ: जिले में शुक्रवार को शटरिंग खोंलने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मजदूर व मकान मालिक की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की जानकारी पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि जिले अंतर्गत मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शौचालय की टंकी में गिरने के कारण दम घुटने से दो लोगों की तब मौत हो गई, जब शटरिंग खोले जा रहे थे। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल गोपालगंज में चल रहा है।

- sponsored -

- sponsored -

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों में मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी स्व. व्यास दुबे के 37 वर्षीय पुत्र सुधीर दुबे एवं बरौली थाना क्षेत्र के कोटवां गांव निवासी महम्मुदीन मियां के पुत्र शमशाद मियां शामिल हैं। दरअसल मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में सुधीर दुबे अपने नवनिर्मित शौचालय की टंकी के शटरिंग को खोलने के लिए बरौली थाना क्षेत्र के कोटवां गांव निवासी व मजदूर शमसाद मियां को अपने घर बुलाये थे। शमशाद मियां के द्वारा जैसे ही टंकी का स्लैब खोला गया कि तेज गैस लगने के कारण वे टंकी में गिर गए।

वहीं मजदूर को टंकी में गिरते देख मकान मालिक सुधीर दुबे उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े लेकिन जैसे ही सुधीर ने टंकी में झांक कर देखा कि वे भी गैस लगने के कारण टंकी में गिर गए। इस दौरान दम घुटने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मांझागढ़ थानाध्यक्ष संग्राम सिंह दल बल के साथ पहुंच गए। आसपास के लोगों की मदद से जेसीबी से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। घटना से आहत मृतकों के स्वजन में चीख पुकार मची हुई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा शोक संतप्त स्वजन से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया जा रहा है।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.