Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: राजगीर भ्रमण से लौटे नवयुग पब्लिक स्कूल के बच्चे, जाहिर की खुशी

बैकुंठपुर प्रखंड क्षेत्र धर्मवारी सफियाबाद में स्थित है नवयुग पब्लिक स्कूल, भ्रमण के लिए किया गया था 60 छात्र-छात्राओं का चयन

0 596

- sponsored -

- sponsored -

गोपालगंज: जिले अंतर्गत बैकुंठपुर प्रखंड क्षेत्र के धर्मवारी सफियाबाद गांव स्थित नवयुग पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को एक अक्टूबर को विद्यालय प्रबंधन के तरफ से राजगीर भ्रमण पर ले जाया गया था। इसके लिए सभी वर्गों के 60 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया था। बच्चों को विद्यालय के निजी बस से राजगीर ले जाया गया। भ्रमण से लौटे छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के अन्य बच्चों से अपना अनुभव साझा किया।

- sponsored -

- sponsored -

विद्यालय के बच्चों ने बताया कि भ्रमण के दौरान उन चीजों का दर्शन हुआ, जिसे पहले कभी नहीं देखा था। विद्यायल के संस्थापक एसपी सिंह ने बताया कि हर वर्ष बच्चों को भ्रमण पर ले जाया जाता है। इससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक विकास होता है। विद्यालयी बच्चे शुरुआती दौड़ में नई-नई चीजों का अवलोकन करने में भी सक्षम होते हैं। उन्होंने बताया कि राजगीर में बच्चों को जु सफारी, ग्लास ब्रिज, लक्ष्मण झूला, विश्व शांति स्तूप आदि का भ्रमण कराया गया।

नई-नई चीजों को देख जहां बच्चे आश्चर्य चकित हो गए। वहीं वे एक-एक चीज को बारीकी से समझे। राजगीर में भ्रमण करने के बाद लौटने पर विद्यालय के अन्य बच्चों को उसके बारे में बताया। विद्यालय के संस्थापक एसपी सिंह ने बताया कि विद्यालयी बच्चों को भ्रमण कराने का सिलसिला जारी रहेगा। हर वर्ष बच्चों को भ्रमण के लिए भेजा जाएगा। इससे बच्चों का आत्म विश्वास बढ़ता है।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.