Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: डीएम ने सुनी लोगों की फरियाद, तत्काल निपटारे का आदेश

समाहरणालय परिसर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, अधिकतर पहुंचे भूमि संबंधित मामले, फरियादियों के समस्याओं का तत्काल निपटारे का आदेश

0 304

- sponsored -

- sponsored -

गोपालगंज: शुक्रवार समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के अलग-अलग प्रखंड क्षेत्रों से आये दर्जनों फरियादियों की जिला पदाधिकारी डॉ. नवलकिशोर चौधरी ने फरियाद सुनी। इस दौरान अधिकतर मामलों का ऑन-द- स्पॉट निपटारा कर दिया गया। वहीं कई मामलों में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को तत्काल निपटारे का आदेश दिया गया।

- sponsored -

- sponsored -

फरियादियों में विजयीपुर थाना क्षेत्र के 65 वर्षीय विश्वकर्मा भगत , बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के 60 वर्षीय कृष्णा राय, कटेया थाना क्षेत्र के विक्की कुशवाहा समेत कई लोगों ने भूमि से संबंधित शिकायत लेकर जनता दरबार में पहुंचे थे। उनके शिकायत को सुनने के बाद जिला पदाधिकारी ने फरियादियों के समस्याओं का संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल निपटारा करने के लिए निर्देशित किया।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.