Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: जनसंवाद कार्यक्रम में जनता से रूबरू हुए डीएम, लोगों की सुनी समस्याएं, बताए निपटारे का उपाय

जिला पदाधिकारी डाॅ. नवल किशोर चैधरी की अध्यक्षता में हथुआ प्रखंड क्षेत्र के बरिरायभान गांव स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में किया गया जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

0 335

- sponsored -

- sponsored -

गोपालगंज: सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर जिले में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को जिला पदाधिकारी डाॅ. नवल किशोर चैधरी की अध्यक्षता में हथुआ प्रखंड क्षेत्र के बरिरायभान गांव स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम जनता को जानकारी प्रदान करने के साथ ही लाभकारी एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं को परादर्शी तरीके से लागू कर लोगों को लाभन्वित करने एवं उनके सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त कर उनका निराकरण करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी तथा सभी विभागों के क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इस संवाद बैठक में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आस-पास के पंचायतों के भी जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

सबसे पहले जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला परिवहान पदाधिकारी अनुमण्डल पदाधिकारी, हथुआ एवं वरीय उप समाहर्ता के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभ उद्धाटन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग में चल रही योजनाओं तथा योजनाओं के लाभुकों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही किस योजना का लाभ आमजनों को कैसे मिलेगा, इसपर बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी योजनाओं की सफलता तथा उनके विषय में जनता की शिकायतों के समाधान का रास्ता बताया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान के लिए अपने-अपने क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय तथा जिला कार्यालय में संपर्क करें। सभी शिकायतों का समाधान शीध्र ही किया जायेगा। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में आमजनों को बताया कि व्यक्ति के जीवन में मूलतः पाॅच चीजें यथा रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य एवं शिक्षा परम आवश्यक है। सरकार ने इनकी प्रतिपूर्ति की पूरी व्यवस्था की है। जनवितरण प्रणाली के माध्यम से 80 प्रतिशत लोगों को राशन मुहैया कराया जा रहा है।

- sponsored -

- sponsored -

रोजी-रोजगार की समुचित व्यवस्था से कपड़ा की प्रतिपुर्ति है। विभिन्न आवास योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को आवास की पूर्ति हो रही है। अब कहीं भी फूस का मकान मिलना संभव नहीं है। अस्पतालों में चिकित्सक एवं दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। साथ ही सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर टेलीमेडिसिन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। इससे गरीब व मजदुर वर्ग के लोगों को इलाज के लिये शहरों में नहीं जाना पड़ता है। शिक्षा हेतु प्रत्येक गांवों व पंचायतों में प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय खोले गये हैं। हथुआ में संगीत महाविद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव दिया गया है। सरकार गोपालगंज जिले की विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित करने जा रही है। इससे हथुआ प्रखंड के लोग भी सीधे लाभान्वित होगें। उन्होंने कहा कि मीरगंज से भोरे तक पथ का चैड़ीकरण, भोरे में दुग्ध शीतक केन्द्र, भोरे प्रखंड में विद्युत पावर ग्रीड, माॅ थावे दुर्गा मंदिर के परिसर का विकास, जिले में मेडिकल काॅलेज का निर्माण, मीरगंज में एक अतिरिक्त बाईपास रोड, गोपालगंज में एनएच-27 से एनएच-531 को गोपालगंज के दक्षिणी छोर की ओर से बाईपास रोड बनाने का प्रस्ताव है, ताकि किसानों को अपना गन्ना मीलों तक ले जाने में कठिनाई न हो। कटेया शहरी क्षेत्र में भी बाईपास बनाया जाना है। साथ ही, राम जानकी पथ के लिये भी भूमि अधिग्रहण की बात बताई गई।

राम जानकी पथ में गोपालगंज जिले में एक पड़ाव निर्धारित करने का प्रस्ताव है। इससे गोपालगंज के लोगों को रोजी रोजगार में काफी वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त किये गये कार्यो की भी जानकारी देते हुये उनके द्वारा बताया गया कि सदर अस्पताल का जीणोद्धार कर सदर अस्पताल सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की सेवा को सुदृढ़ किया गया है। मरीजों को दवा की उपलब्धता एवं चिकित्सक की उपस्थिति सुनिश्चित कराई गई है। गोपालगंज में सेन्ट्रल लाईब्रेरी की स्थापना की गई है। सभी प्रखंडों में भी प्रखंड स्तर पर पुस्तकालय की स्थापना की कार्रवाई चल रही है। बिजली आपूर्ति की भी व्यवस्था सुदृढ़ किया गया है। ट्रान्सफर्मर के जलने पर 72 घन्टे के अन्दर बदलने की कार्रवाई हो रही है। अंत में जिला पदाधिकारी ने जनता एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए उनके सुझाव एवं प्रतिक्रिया उपलब्ध कराने का आमंत्रण दिया गया। जिला पदाधिकारी ने बरीरायभान पंचायत के पंचायत सरकार भवन के परिसर में जिला वृक्षारोपण भी किया। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री अभिषेक रंजन,  अपर समहर्ता श्री आशिष कुमार सिन्हा समेत कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.