युवक से गैंगरेप 4 लड़कियों ने युवक के साथ किया बलात्कार शराब व नशीली दवाई खिलाकर दिया घटना को अंजाम
ये चौकाने वाली घटना पंजाब के जालंधर की है।युवक ने दावा किया है कि चारों लड़कियां शराब पी हुई थीं। उन्होंने मुझे किडनैप किया और फिर उन्होंने उसे भी जबरन शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ यौन संबंध बनाए,मामला अभी तक थाने में दर्ज नहीं करवाया गया है
पटना Live (नेशनल) डेस्क। एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना पंजाब के जालंधर से सामने आई है।जहां रात के अंधेरे में चार लड़कियों ने एक लड़के का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना का मामला अभी तक थाने में दर्ज नहीं करवाया गया है। लेकिन इसे लेकर जबरदस्त चर्चाओं का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि अब पंजाब में लड़के भी सुरक्षित नहीं रहे।किडनैपिंग और यौन उत्पीड़न की यह हैरान करने यह सनसनीखेज मामला जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स रोड की है। जहां एक व्यक्ति ने दावा किया है कि कार सवार लड़कियों ने पता पूछने के बहाने पहले उसके मुंह पर कुछ स्प्रे किया। फिर उसकी आंखों पर पट्टी बांध कर उसका किडनैप कर लिया और उसे अज्ञात स्थान पर ले गए। इतना ही नहीं बल्कि उसे जबरदस्त शराब पीला कर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।
रेप का आरोप लगाने वाले व्यक्ति का कहना है कि उसके साथ रेप करने वाली लड़कियों की उम्र 20 से 23 साल के बीच रही होगी वो शादीशुदा और उसके बच्चे भी हैं। उसका कहना है कि वो चमड़े के कारखाने में काम करता है और वो सोमवार को काम कर अपने घर लौट रहा था जब उसके साथ यह घटना घटी। हालांकि पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
हाथ बांधकर, शराब पिलाकर किया गैंगरेप
युवक ने बताया है कि चारों लड़कियां शराब पी हुई थीं। वह उसे किसी अज्ञात जगह पर ले गईं। वहां उन्होंने उसे भी जबरन शराब पिलाई। इसके बाद जब वह नशे में था तो उसके साथ यौन संबंध बनाए।उसने दावा किया है कि बाद में उसे आंखों में पट्टी बांधे और हाथ बांधे हुए लेदर कॉम्प्लेक्स के बाहर छोड़कर चली गईं। युवक ने यह भी बताया है कि लड़कियां अच्छे घर की लग रही थीं क्योंकि वे सभी अंग्रेजी और पंजाबी में बात कर रही थीं। उसका दावा है कि उसके उसने घर आकर यह बात परिवार को बताई थी।