Morning Bihar
News articles published in Bihar

Unique Wedding in Sitamadhi (video)सीतामढ़ी में अनोखी शादी तीन फीट के दूल्हे को मिली 3 फ़ीट की दुल्हन

सीतामढ़ी की ये अनोखी शादी चर्चा में है।यहां भगवान ने सटीक जोड़ी मिलाई है।तीन फीट के दूल्हे को तीन फीट की दुल्हनिया मिल गई।पुनौरा धाम में दोनों की खूब धूमधाम से शादी की गई।

0 201

- sponsored -

- sponsored -

पटना Live डेस्क। बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली। तीन फीट के दूल्हे की शादी 3 फीट की दुल्हन के साथ हुई है। दरअसल सीतामढ़ी के पुनौरा धाम मंदिर में हुई एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक तीन फीट के दूल्हे ने तीन फीट की एक दुल्हन को पूरे विधि विधान संग ब्याह कर हमेशा के लिए अपना बना लिया।इस शादी की फोटो और वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पुनौरा धाम में हुई धूम धाम से शादी

दूल्हा और दुल्हन के परिवार वालों ने इस शादी का आयोजन बड़ी ही धूम-धाम से माता सीता की जन्म भूमि कहे जाने वाले पुनौरा धाम मंदिर में की। दुल्हन पूजा सीतामढ़ी शहर के लोहिया नगर के मेला रोड की रहने वाली है तो वहीं दूल्हा योगेंद्र सीतामढ़ी जिला के डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी गांव का निवासी है। दुल्हन पूजा की उम्र 21 वर्ष है तो वहीं दूल्हे की उम्र 32 वर्ष बतायी जा रही है। रविवार की शाम में यह शादी हुई।

- sponsored -

- sponsored -

आखिरकार रब ने बना दी जोड़ी 

बताया जा रहा है कि 3 फुट की दुल्हन पूजा को भी अपने लिए वर चुनने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था तो वहीं, 32 वर्षीय के योगेंद्र भी लंबे समय से जीवनसाथी की तलाश में थे।आखिरकार रब ने दोनों की जोड़ी बना ही दी है। शादी को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

सरकार की ओर से मिलेगा एक एक लाख 

वही इस शादी की खुशियों के बीच बिहार सरकार  की ओर से जोड़े को एक-एक लाख रूपये दिए जाएंगे। दोनों इस शादी से काफी खुश हैं। बता दें कि पिछले पंचायत चुनाव में योगेंद्र अपनी किस्मत आजमा चुका है।हालांकि योगेंद्र को सफलता नहीं मिली। डुमरा प्रखंड के रामपुर परवरी पंचायत से वार्ड सदस्य के पद पर योगेंद्र ने पर्चा दाखिल किया था जहां योगेंद्र को सफलता नहीं मिली थी।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.