Morning Bihar
News articles published in Bihar

BiG Breaking-पटना में सरेशाम दो गुटों में भिंडत,खदेड़ा-खदेड़ी के बाद युवक को सड़क पर मारी गोली,गम्भीर हालात में निजी अस्पताल में भर्ती

घायल युवक की हुई पहचान,पूर्व में भी जा चुका है जेल, विगत 2 दिनों से दोनो गुटों के बीचजारी थी तनातनी, पहला गट जहाँ मछुआटोली का बताया जा रहा है वही दूसरा गुट बाज़ार समिति इलाके का है, गोली लगने के बाद घायल एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहाँ डाक्टर ने शरीर से गोली निकाल दिया है।

0 1,131

- sponsored -

- sponsored -

पटना Live डेस्क।राजधानी पटना में सोमवार की शाम लगभ छह बजे अचानक युवकों के 2 गुटों में जमकर मारपीट होने लगी और फिर देखते देखते एक युवक ने कमर से पिस्टल निकाल कर एक युवक को पीछे से गोली मार दी। गोली चलते ही भगदड़ मच गई और सभी लड़के भाग खड़े हुए। वही गोली लगने से घायल युवक को उसके साथी आनन फानन में बाइक पर बिठाकर निकल गए। सरेशाम हुई इस घटना जानकारी मिलते ही स्थानिए थाना पुलिस पहुची और मामले की जानकारी लेकर तफ्तीश शुरू कर दी। वही घटना स्थल के आस पास लगे घरों के CCtv खंगालने में जुट गई है।

                  मिली जानकारी जिस युवक को गोली मारी गई है उस युवक का नाम अविनाश कुमार उर्फ ओके उर्फ ओकईया है। यह कदमकुआं थाना क्षेत्र के मछुआटोली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि घायल ओके का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पूर्व में राजधानी के पत्रकार नगर थाना द्वारा अविनाश उर्फ ओके को शहर के एक बेहद चर्चित काण्ड में बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उक्त काण्ड में कई महिनो तक जेल में रहने के बाद अविनाश जेल से बेल पर बाहर निकला था।

2 दिनों से गुटों में हो रही थी तनातनी 

- sponsored -

- sponsored -

वही, घटना के बाबत स्थानिए लोगो ने बताया कि राजेन्द्र नगर रोड नंबर 6 जो शाखा मैदान के समीप स्थित है। इस सड़क पर एक दुकान है जहां शाम होते है युवक के तामम झुंड व गुट पहुचकर  सड़क के किनारे बाइकों पर बैठकर अड्डाबाजी करते है। सिगरेट के छल्लो के बीच आस पड़ोस के लोगो ने बताया कि गाँजे का सेवन समेत अन्य नशे का सेवन करते है। यहाँ बैठने उठने वाले लड़को के तामम गुट है जो शहर के विभिन्न इलाकों से पहुचते है। विगत 2 दिनों से अविनाश गुट जो मछुआटोली के लड़कों का है और एक अन्य गुट जो बाज़ार समिति का बताया जा रहा है के बीच पूर्व के किसी कहासुनी को लेकर तनातनी के हालात बन गए थे।

                            मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अविनाश गुट ने दूसरे गुट जे एक लड़के को लप्पड़ थप्पड़ कर दिया था। जिसको लेकर दोनों गुटों में रविवार की शाम को भिड़ंत के हालात बन गए थे और दोनो तरफ से बाइकों पर सवार बड़ी संख्या में युवक पहुचे थे। लेकिन किसी तरह मामला शांत हो गया।

सरेशाम खदेड़ कर मारी गोली 

                 लेकिन मार खाने वाले लड़के के गुट यानी बाज़ार समिति गुट ने सोमवार की शाम अचानक तकरीबन साढ़े छह बजे के आसपास शाखा मैदान के उक्त दुकान के समीप बाइक पर बैठे अविनाश पर हमला बोल दिया। पहले मारपीट हुई फिर खदेड़ा खादेड़ी शुरू हो गई। इसी बीच एक युवक ने कमर से पिस्टल निकाली और अविनाश पर गोली चला दी। गोली चलते ही भगदड़ मच गई और हमलावर लड़के भी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इधर, गोली लगने के बाद घायल अविनाश को बायपास स्थित एक एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहाँ डाक्टर ने शरीर से गोली निकाल दिया है।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.