Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: अनुसूचित जाति के टोला में मनाया गया लालू प्रसाद का जन्मदिन

0 228

- sponsored -

- sponsored -

गोपालगंज: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन बुधवार को मनाया गया। स्थानीय विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव के नेतृत्व में सिधवलिया प्रखंड अंतर्गत झंझवा पकड़ी स्थित अनुसूचित जाति के टोला में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। विधायक ने केक काटकर लालू प्रसाद की लंबी उम्र की कामना की।

केक काटते विधायक व अन्य

- sponsored -

- sponsored -

बुजुर्ग को केक खिलाते विधायक

उन्होंने मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण एवं पार्टी समर्थकों के बीच मिठाईयां बांटी। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री प्रदान किया। स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जमीन से जुड़े नेता हैं। वे हमेशा गरीबों, दलितों एवं शोषित पीड़ित तबके के लोगों के हक की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के लंबी उम्र की कामना की।

विधायक ने राजद सुप्रीमो की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वहीं उन्हें अपनी राजनितिक जीवन का प्रेरणा स्त्रोत बताया। उन्होंने अनुसूचित जाति टोला के ग्रामीणों से लालू प्रसाद के दीर्घायु होने के लिए आशीर्वाद भी मांगा। मौके पर राजद नेता आनंद शंकर प्रसाद यादव, विक्रम राय सहित कई लोग शामिल थे।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.