Morning Bihar
News articles published in Bihar

Bihar Flood: नेपाल में भारी बारिश से जिले में गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि

वृद्धि के बावजूद मुंजा मीटर गेज पर नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान से डेढ़ मीटर नीचे, बराज से गंडक नदी में सवा लाख क्यूसेक छोड़ा गया पानी

0 182

- sponsored -

- sponsored -

GOPALGANJ: जिले में गंडक नदी के जलस्तर में रविवार से वृद्धि शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान नदी के जलस्तर में द‌स सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज की गई है। वृद्धि के बावजूद मुंजा मीटर गेज पर नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान से डेढ़ मीटर नीचे है। बता दें कि शनिवार की दोपहर पश्चिमी चंपारण जिले के बाल्मीकिनगर बराज से गंडक नदी में छोड़ा गया 1.16 लाख क्यूसेक पानी जिले के जल अधिग्रहण क्षेत्रों से गुजर रहा है।

सलेमपुर गांव के समीप गंडक की उबलती धारा

- sponsored -

- sponsored -

ऐसे में नदी के जलस्तर में महज दस सेंटीमीटर वृद्धि हुई है। रविवार की दोपहर तक बराज से गंडक नदी में सवा लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी जिले के जल अधिग्रहण क्षेत्रों से सोमवार की दोपहर गुजरेगा। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को भी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रहेगा। जल संसाधन विभाग के इंजीनियर जलस्तर में जलस्तर वृद्धि के बाद अलर्ट मोड पर आ गए हैं। हालांकि इंजीनियर बढ़ते जलस्तर को सामान्य बता रहे हैं।

सलेमपुर गांव के समीप गंडक की उबलती धारा

नेपाल की तराई क्षेत्रों में रविवार को मध्यम दर्जे की बारिश होने की सूचना है। बारिश होने की स्थिति में बाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़े जाने की मात्रा में आंशिक रूप से वृद्धि की गई है। इंजीनियरों की माने तो बराज के सभी 36 फाटकों को खोल दिया गया है। गंगा नदी का जलस्तर डाउन रहने की स्थिति में गंडक नदी का पानी तेजी से उतर रहा है। नदी के घटते बढ़ते जलस्तर को लेकर निचले इलाके में बसे लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। हालांकि जलस्तर में आंशिक वृद्धि के बाद कटाव की संभावना टल गई है।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.