Morning Bihar
News articles published in Bihar

Electric Shock: गोपालगंज में बक्सा खोलने के दौरान बिजली का करंट लगने से किशोरी की मौत

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी सदर अस्पताल, घटना से आहत मठिया गांव के कई घरों में नहीं जले चूल्हे

0 143

- sponsored -

- sponsored -

GOPALGANJ: जिले अंतर्गत बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में रविवार की सुबह बिजली का करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। मृत किशोरी रामलाल नट की 13 वर्षीया पुत्री रूपा कुमारी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि रूपा कुमारी सुबह में घर के भीतर रखे गए बक्सा खोलने के लिए गई।

पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाते स्वजन

- sponsored -

- sponsored -

इस दौरान करंट का झटका उसके हाथों पर लगा। इसके बाद किशोरी बेहोश होकर गिर पड़ी। स्वजन एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृत किशोरी के स्वजन में कोहराम मच गया। रूपा की मां सीता देवी बेटी की मौत से मर्माहत थी। सीता देवी को तीन पुत्र व तीन पुत्री हैं। इनमें रूपा की मौत के बाद वह सदमे में है।

पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाते स्वजन

घटना के बाद अन्य भाई-बहनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। रविवार की सुबह घटना से आहत मठिया गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जल सके। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मृत किशोरी के स्वजन की ओर से अब तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.