Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: मोहर्रम को लेकर कई जगहों पर मेले का हुआ आयोजन

ताजिया मिलान के बाद शोक प्रकट करते हुए अकीदत मंदो ने कर्बला में पहुंचकर हसन हुसैन को किया याद

0 120

- sponsored -

- sponsored -

GOPALGANJ: चार जिलों की सीमा पर बसे बैकुंठपुर में बुधवार को मुहर्रम को लेकर कई जगहों पर ताजिया मेले का आयोजन किया गया। सुबह सात बजे से ताजिया लेकर जुलूस के साथ अकीदतमंद डोर टू डोर घूमते रहे। दोपहर में निर्धारित स्थल पर ताजिया मिलान कराया गया। ताजिया मिलान के बाद शोक प्रकट करते हुए अकीदत मंदो ने कर्बला में पहुंचकर हसन हुसैन को याद किया। सतर्कता को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। ताजिया मिलान के लिए कतालपुर, रेवतिथ, सिरसा, बांसघाट मंसूरिया, जगदीशपुर, मीराटोला, जनता बाजार, आशा खैरा, परसौनी, कृतपुरा, मटियारी सहित अन्य गांवों में दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात किए गए थे।

- sponsored -

- sponsored -

डीजे व घातक हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया था। प्रखंड विकास पदाधिकारी नंद किशोर साह, अंचल पदाधिकारी गौतम कुमार सिंह, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सीमा कुमारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र कुमार राय सहित अन्य पदाधिकारी दंडाधिकारी के रूप में तैनात किए गए थे। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, सब इंस्पेक्टर सूरज कुमार शर्मा, एएसआई चंद्रप्रताप सिंह, संजय कुमार, एसआई सौरभ सुमन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी गस्त लगा रहे थे। मोहर्रम को लेकर एडिशनल फोर्स की जगह-जगह तैनात किए गए थे।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.