Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: नए बीडीओ ने दिया योगदान, जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत

किसी भी परिस्थिति में बिचौलियों की भूमिका नहीं की जाएगी बर्दाश्त, सही समय पर जनता के कार्यों का होगा निष्पादन

0 173

- sponsored -

- sponsored -

GOPALGANJ: जिले अंतर्गत बैकुंठपुर प्रखंड कार्यालय में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर नंदकिशोर साह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बीडीओ अशोक कुमार से प्रभार लिया। बीडीओ नंदकिशोर साह इसके पहले पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया प्रखंड में पदस्थापित थे। पुर्व बीडीओ अशोक कुमार का स्थानांतरण यहां से हाजीपुर सदर प्रखंड कार्यालय में किया गया है। बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय में 15 जुलाई को आयोजित समारोह में उन्हें विदाई दी जाएगी।

- sponsored -

- sponsored -

योगदान के बाद नए बीडीओ नंदकिशोर साह ने कहा कि प्रखंड के सभी 22 पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जाएंगे। विकास कार्य में अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्य समय पर होंगे ही, पारदर्शिता भी लाया जाएगा। जनता के कार्यों का निष्पादन सही समय पर होगा। किसी भी परिस्थिति में बिचौलियों की भूमिका बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता को जब जरूरत पड़े वे सीधे प्रखंड कार्यालय आकर अपनी समस्या सुना सकते हैं। नए बीडीओ के योगदान देने के बाद उनका जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर सीओ गौतम कुमार सिंह, मुखिया विजय दास, पंचायत समिति सदस्य डॉ अनारमा प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.