Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: दियारा इलाके में फिर पसरने लगा बाढ़ का पानी, लोगों की बढ़ी चिंता

शुक्रवार की शाम बाल्मीकिनगर बराज से गंडक नदी में 3 लाख 30 हजार क्यूसेक छोड़ा गया था पानी

0 124

- sponsored -

- sponsored -

GOPALGANJ: जिले के पांच प्रखंडों में गंडक नदी के जलस्तर में शनिवार की सुबह से वृद्धि शुरू हो गई है। नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद शुक्रवार की शाम पश्चिमी चंपारण जिले के बाल्मीकिनगर बराज से गंडक नदी में तीन लाख 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बराज से छोड़ा गया पानी शनिवार की दोपहर से जिले के जल अधिग्रहण क्षेत्र से गुजर रहा है। प्रति घंटे नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। दोपहर तक जलस्तर में 15 सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज की गई थी। मुंजा मीटर गेज पर नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।

- sponsored -

- sponsored -

जलस्तर बढ़ाने की स्थिति में नदी के निचले हिस्से में बसे लोगों की परेशानी फिर शुरू हो गई है। दियारे में नदी का पानी पसरने लगा है। इससे नदी से तटबंध तक जाने वाली 14 लिंक सड़कों पर पानी बह रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घर से तटबंध तक जाने के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वैसे गंडक नदी के जलस्तर में रविवार की दोपहर से कमी आने की संभावना है। बाल्मीकिनगर बराज से शनिवार की दोपहर भी ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना मिली है। संभावना जताई जा रही है की नदी के जलस्तर में 24 घंटे बाद 10 सेंटीमीटर कमी आ सकती है। फिलहाल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.