Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: सीएचसी में एएनएम व सीएचओ की हड़ताल शुरू, मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

समान काम के लिए समान वेतन, यातायात भत्ता, महंगाई भत्ता, कार्यस्थल के समीप रहने हेतु सरकारी आवास की व्यवस्था सहित पांच सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर जताया विरोध

0 145

- sponsored -

- sponsored -

GOPALGANJ: जिले अंतर्गत बैकुंठपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को संविदा पर बहाल की गई ANM एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है। सरकार की दोहरी निति के खिलाफ ANM व CHO के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर असर पड़ रहा है। समान काम के लिए समान वेतन, यातायात भत्ता, महंगाई भत्ता, कार्यस्थल के समीप रहने हेतु सरकारी आवास की व्यवस्था,  एफआरएआई प्रणाली को बंद करने सहित अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में ANM ने सोमवार को अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि सरकार उनके साथ भेदभाव की नीति अपना रही है।

- sponsored -

- sponsored -

नियमित काम करने के बावजूद उन्हें वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है। मानदेय के आधार पर उन्हें अभी भी कार्यों का निष्पादन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से चेतावनी दिया गया कि जब तक सरकार उन्हें वेतनमान लागू करने के लिए घोषणा नहीं करती है। तब तक वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगी। CHO ने एक दिवसीय हड़ताल किया। जबकि ANM संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरूकर दी है। हड़ताल एवं विरोध प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों में ANM रूनी कुमारी, डेजी कुमारी, कंचन कुमारी, रीना कुमारी, आरती कुमारी, रूबी कुमारी, रेखा कुमारी, रंजू कुमारी, पुष्पा कुमारी, चंदा कुमारी, सीएचओ मनीषा देवी, श्याम सिंह, प्रियंका सिंह, महेंद्र सैनी, कुमारी श्वेता, स्टाफ नर्स नवरत्न रेगर सहित कई लोग शामिल थे।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.