Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: रो पड़ी डीजीपी भट्टी की पुलिस, जानिए क्या है कारण

हादसे में महिला दारोगा समेत दो की मौत से गोपालगंज से बेगूसराय तक शोक की लहर

0 332

- sponsored -

- sponsored -

BIHAR: डीजीपी आरएस भट्टी की बिहार पुलिस उस वक्त रो पड़ी, जब गोपालगंज जिले में ट्रक से दबकर कार सवार महिला दारोगा व उनके निजी चालक की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से गोपालगंज से लेकर बेगूसराय जिले तक शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह सीमेंट की बोरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। इससे कार में सवार महिला दारोगा सतिभा कुमारी व निजी चालक की मौत हो गई। क्रेन की मदद से देर शाम दोनों के शव बाहर निकाले गए।

जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदौवां में सर्वोदय उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के सामने एनएच-27 पर घटना हुई है। जानकारी के अनुसार, सिधवलिया थाने की महिला हेल्प डेस्क की इंचार्ज दारोगा सतिभा कुमारी निजी कार से निजी चालक सिधवलिया थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरवा शेर (धानुक टोली) निवासी धनेश यादव के 22 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार के साथ न्यायालय संबंधित कार्य के लिए कार से गोपालगंज शहर जा रही थी। इसी बीच सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदौवां में सर्वोदय उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के सामने एनएच-27 पर अनियंत्रित सीमेंट लदा ट्रक उनकी कार पर पलट गया। इस हादसे में दोनों दब गए।

- sponsored -

- sponsored -

वहीं, देर शाम तक दारोगा व निजी चालक के लापता होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देर शाम क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया तो दोनों शव बरामद हुए। मृतक दारोगा सतिभा कुमारी बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना पंचायत अंतर्गत परना गांव की निवासी थी। शव सदर अस्पताल पहुंचते ही कोहराम मच गया। शव आने से पहले ही अस्पताल में साथी पुलिस कर्मियों की भीड़ जुट गई थी। उनके चीत्कार से पूरा अस्पताल परिसर गमगीन हो गया।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.