Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: पूर्व विधायक ने गन्ना किसानों की समस्याओं से सीएम को कराया अवगत

मुख्यमंत्री से गन्ना संबंधित योजनाओं का आवेदन ऑनलाइन करने एवं भुगतान की भी ऑनलाइन व्यवस्था करने का किया अनुरोध, समस्याओं के समाधान का सीएम ने दिलाया भरोसा

0 331

- sponsored -

- sponsored -

गोपालगंज: जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सह बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने इससे संबंधित एक ज्ञापन भी सीएम को सौंपा। जदयू प्रदेश प्रवक्ता मंजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्षों से गन्ना किसान अपनी फसल को चीनी मिलों को पुरानी दर पर गन्ना बेचने को विवश हैं। किसानों को उनकी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है।

- sponsored -

- sponsored -

चीनी मिल फायदे में चल रहे हैं। वो इथनॉल व बिजली का उत्पादन भी कर रहें हैं। इस अनुपात में किसानों को गन्ना फसल का मुनाफा नहीं मिल रहा है। यह बेहद दुखद है। उन्होंने मुख्यमंत्री को किसानों के समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने विगत वर्ष गन्ना मूल्यों का निर्धारण का अधिकार राज्य सरकार को दिया था। चीनी मिल का पेराई सत्र चालू है। फिर भी किसानों को पुराने दर पर ही चीनी मिल की ओर से उनके फसलों का भुगतान किया जा रहा हैं।

राज्य सरकार को इस जनहित मामलों में हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री से गन्ना संबंधित योजनाओं का आवेदन ऑनलाइन करने एवं भुगतान की भी ऑनलाइन व्यवस्था करने का अनुरोध किया। इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें गन्ना किसानों की समस्या के शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.