Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: राजनीति में रहकर भी पूरी तरह बेदाग बने रहे बाबू साहेब : निखिल कुमार

बैकुंठपुर प्रखंड क्षेत्र के दिघवा दुबौली में आयोजित पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रजकिशोर नारायण सिंह की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल ने कहा कि सामाजिक विचारधारा के जैसा गोपालगंज के लोग

0 1,154

- sponsored -

- sponsored -

गोपालगंज: सरकार के पूर्व मंत्री स्व. ब्रजकिशोर नारायण सिंह उर्फ बाबू साहेब पूरे प्रदेश का नेतृत्व किए थे। उनका राजनीतिक जीवन कोरा कागज था। वे राजनीति में रहकर भी पूरी तरह बेदाग रहे। भले ही वे बैकुंठपुर के विधायक थे। लेकिन दो बार मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। यह बातें सोमवार को बैकुंठपुर प्रखंड क्षेत्र के दिघवा दुबौली में पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर नारायण सिंह उर्फ बाबू साहेब की 89वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए नागालैंड एवं केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि बाबू साहब के पद चिन्हों पर उनके पुत्र व पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह चल रहे हैं। ब्रजकिशोर बाबू की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। सरदार वल्लभ भाई की पटेल की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद पूर्व राज्यपाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल एकता व अखंडता के मिशाल थे। उन्होंने देश की एकता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि मैं ब्रजकिशोर नारायण सिंह एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे दोनों महान विभूतियों की जयंती समारोह में पहुंचकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि समाजवाद की विचारधारा में रोटी, कपड़ा और मकान का मुद्दा है। धर्मांध की विचारधारा राजनीति में नहीं होनी चाहिए। चुनाव लड़ने के लिए धर्म को आधार नहीं बनाया जा सकता है। देश को अब विभाजन की ओर भेजने का प्रयास नहीं करें। कहा कि धर्मांध एकता को नष्ट करती है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज के लोग सामाजिक विचारधारा के अनुरूप हैं। उन्होंने राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने जिस तरह बिहार में विकास की नई लकीर खींच रखी है। वह काबिले-तारीफ है। पुर्व विधायक व जदयू के प्रदेश प्रवक्ता मंजीत कुमार सिंह ने कहा कि अपने विधायक की काल में उन्होंने कई बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतरा था। चुनाव हारने के बाद भी वे जनता की सेवा में लगातार लगे हुए हैं। पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह व कई नेताओं ने ब्रजकिशोर हाल्ट व देवापुर में स्थापित पूर्व मंत्री स्व. ब्रजकिशोर नारायण सिंह उर्फ बाबू साहेब के प्रतिमा पर कार्यक्रम से पूर्व माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

राजनीति से ऊपर उठकर सबका विकास कर रही राज्य सरकार 

- sponsored -

- sponsored -

जात पात की राजनीति से ऊपर उठकर राज्य सरकार सबका विकास कर रही है। सीएम नीतीश कुमार ने अपने 18 वर्षों के कार्यकाल में विकास की लंबी लकीर खींच रखी है। यह बातें बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह ने बैकुंठपुर में आयोजित ब्रजकिशोर नारायण सिंह की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ब्रजकिशोर बाबू त्याग और समर्पण की मूर्ति थे। उन्होंने विधायक की छोड़कर जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। बिहार सरकार के मध्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि ब्रजकिशोर बाबू गरीबों के हमदर्द थे। जयप्रकाश आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाकर हुए त्याग और समर्पण का परिचय दिए थे।

प्रतिभा के धनी थे पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर बाबू उर्फ बाबू साहेब

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रह चुके स्वर्गीय ब्रजकिशोर नारायण सिंह उर्फ बाबू साहेब प्रतिभा के धनी थे। यह बातें स्थानीय सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर गरीबों को लाभ पहुंचा रही है। इसी तरह ब्रजकिशोर बाबू भी बैकुंठपुर विधानसभा व क्षेत्र सहित पूरे सुबे में गरीबों की हक की लड़ाई लड़ते रहे। पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय ने कहा कि ब्रजकिशोर बाबू बचपन के साथी थे। उन्होंने जिस तरह निष्ठा के साथ क्षेत्र की जनता की सेवा की। उसे जनता आज भी नहीं भूल पाई है। वे हमेशा लोगों के दिलों में राज करते रहेंगे। सभा की अध्यक्षता डॉ. जौहर सफियाबादी व मंच संचालन सुरेश सिंह कर रहे थे। जयंती समारोह को निरुपमा सिंह, कामेश्वर सिंह, शंभूनाथ सिंह, प्रखंड अध्यक्ष नौशाद अली, मुन्ना कुंवर, अभय पांडेय, गजेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद कुशवाहा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.