Morning Bihar
News articles published in Bihar

त्रासद: पंजाब के लुधियाना में समस्तीपुर के एक ही परिवार के 7 लोगों की जलकर मौत

आग से झुलसने से समस्तीपुर जिले के एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत पंजाब में हो गई। जिंदा बचे परिवार के एकमात्र सदस्य राजेश कुमार की 29 अप्रैल को शादी होने वाली थी। पूरा परिवार गांव आने वाला था। लेकिन, इससे पहले ही शहनाई के बदले घर में मातम छा गया। पूरे परिवार में सिर्फ राजेश बचा है।

0 614

- sponsored -

- sponsored -

पटना Live डेस्क। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर के मूल निवासी परिवार पंजाब के लुधियाना में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया है। आग से झुलस ने से समस्तीपुर जिले के एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत पंजाब में हो गई। जिंदा बचे परिवार के एकमात्र सदस्य राजेश कुमार की 29 अप्रैल को शादी होने वाली थी। पूरा परिवार गांव आने वाला था। लेकिन, इससे पहले ही शहनाई के बदले घर में मातम छा गया। पूरे परिवार में सिर्फ राजेश बचा है।लुधियाना के टिब्बा रोड पर नगरपालिका कचरा डंप यार्ड के पास बनी एक झुग्गी में आग लग जाने से समस्तीपुर जिले के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोगों की जलकर मौत हो गई।पूर्वी लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त सुरिंदर सिंह ने बताया कि यह घटना 19 अप्रैल रात करीब 1:30 बजे की है।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीमें मौके पर पुहंचीं। फायर ब्रिगेड ने आग को तुरंत बुझा दिया।झोपड़ी से 7 शव बरामद हुए।

                   इस हादसे में जान गंवाने वाला परिवार प्रवासी मजदूर थे और टिब्बा रोड पर नगरपालिका कचरा डंप यार्ड के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे थे टिब्बा थाने के एसएचओ रणबीर सिंह ने मृतकों की पहचान पति-पत्नी और उनके 5 बच्चों के रूप में की है। य​​ह परिवार मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था। इनकी पहचान पचपन वर्षीय सुरेश साहनी, बावन वर्षीय उनकी पत्नी अरुणा देवी, पंद्रह वर्षी बेटियांराखी, दस वर्षीय मनीषा, आठ वर्षीय गीता और पांच वर्षीय चंदा व दो साल का मासूम बेटे सन्नी के रूप में हुई है। गांव में मातम छाया हुआ है। पड़ोसी कनिया देवी ने बताया कि सुरेश सहनी ने शादी को लेकर ग्रामीणों को न्योता भी दे दिया था। सभी लोग गांव में परिवार का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, भगवान को कुछ और ही मंजूर था कि यह दर्दनाक हादसा हो गया।

इस हादसे में प्रवासी परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया, क्योंकि वह अपने दोस्त के घर सोने गया हुआ था।राजेश ने ही अपने परिवार के बारे में पुलिस को जानकारी मुहैया कराई।राजेश ने बताया कि उसके पिता सुरेश साहनी कबाड़ का काम करते थे।

- sponsored -

- sponsored -

                        पूर्वी लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त सुरिंदर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल से डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। डीसी सुरभि मलिक व पुलिस कमिश्नर कौस्तब शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने झोपड़ी से सभी शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। झोपड़ी में आग कैसे लगी यह पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेज दिया है।हालांकि यह अंदेशा भी लगाया जा रहा है कि झुग्गी में किसी ने उस वक्त आग लगा दी, जब पूरा परिवार एक साथ सो रहा था। पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है।

20 साल से पंजाब में था परिवार

इस संबंध में जांच करने पहुंची राजस्व अधिकारी प्रिया आर्यनी ने बताया कि जिला प्रशासन से सूचना के बाद वे यहां पहुंचे हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों का कहना था कि पूरा परिवार 20 साल से दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था। जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.