Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: बैकुंठपुर में नौ सूत्री मांगों के समर्थन में वार्ड सदस्यों ने दिया धरना

धरने के माध्यम से वक्ताओं ने कहा कि वार्ड सदस्यों की जा रही हकमारी, संघ सदस्यों द्वारा की गई उच्च स्तरीय जांच की मांग

0 288

- sponsored -

- sponsored -

बैकुंठपुर: प्रखंड मुख्यालय के समक्ष अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड वार्ड सदस्य संघ ने बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया। धरने की अध्यक्षता वार्ड सदस्य सुरेंद्र राय कर रहे थे। धरने के माध्यम से वक्ताओं ने कहा कि वार्ड सदस्यों की हकमरी की जा रही है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के कार्य संचालन नियमावली 2017 के आलोक में नल-जल व नल- गली योजना के तहत वित्तीय अधिकार निर्गत किया जाए। वार्ड सदस्यों को बीमा योजना का लाभ दिया जाए।

- sponsored -

- sponsored -

सुरक्षा को लेकर भी सरकारी स्तर पर पहल करने की आवाज उठाई गई। वार्ड सदस्यों ने कहा कि पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र व आधार कार्ड उनके सत्यापन के आधार पर बनाना सुनिश्चित किया जाय। धरने के माध्यम से वार्ड सदस्यों ने कहा कि पंचायत में फर्जी ग्रामसभा की जांच की जाय। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। वार्ड सदस्यों ने पांच सौ रुपए यात्रा भत्ता के साथ दस हजार रूपए मासिक भुगतान करने की मांग राज्य सरकार से की। प्रखंड व अंचल कार्यालय से संबंधित अन्य समस्याओं को लेकर भी धरने के माध्यम से आवाज उठाई गई।

वार्ड सदस्यों ने धरने के बाद अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अनवार अहमद को सौंपा। धरने को संबोधित करने वालों में वार्ड सदस्य लक्ष्मण यादव, अशोक यादव, राकेश सिंह, उमा राय, कुसमी देवी, अशोक प्रसाद, शंभू भगत, लग्न रावत, रमेश राय, मिश्रीलाल साह, महेश राय, चंदन साह, राजेश राम, वीरेंद्र राम सहित कई लोग शामिल थे।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.