Morning Bihar
News articles published in Bihar

बिहार: मुख्यमंत्री ने किया ई-टिकटिंग सुविधा और पिंक बस सेवा का शुभारंभ

0 13

- sponsored -

- sponsored -

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसटीसी) की 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने द्वितीय चरण में नई 80 पिंक बसों का लोकार्पण भी किया। इन विशेष पिंक बसों में केवल महिलाएं ही यात्रा कर सकेंगी। इस पहल को राज्य सरकार ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिंक बसों के परिचालन से महिलाओं को सुरक्षित, सहज और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस योजना से महिलाएं शिक्षा, रोजगार और दैनिक आवागमन में अधिक स्वतंत्रता और सुविधा महसूस करेंगी। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिया कि पिंक बसों का संचालन नियमित व समयबद्ध ढंग से हो, ताकि महिलाओं का भरोसा इस सेवा पर और मजबूत बने।

- sponsored -

- sponsored -

इसी के साथ सीएम ने ई-टिकटिंग सुविधा को यात्रियों की सहूलियत और पारदर्शिता के लिए अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि ई-टिकटिंग व्यवस्था से अब यात्रियों को लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी और टिकट प्राप्त करना आसान होगा। साथ ही इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा और बस संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लगातार परिवहन सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में प्रयासरत है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक बस सेवाओं को और सशक्त किया जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई पहल से बिहार में यात्रा करने वाले लाखों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.