Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: 16 जून को गोपालगंज आएंगे केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जानें अहम बातें

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तैयारियों की करेंगे समीक्षा। पीएम व सीएम के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं की लेंगे प्रतिक्रिया। कार्यकर्ताओं को कई अहम दिशा निर्देश देने के आसार

0 383

- sponsored -

- sponsored -

गोपालगंज: जिले में केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी उधोग विभाग के मंत्री एवं जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह तथा जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में जदयूू संसदीय दल के नेता संजय झा 16 जून को एनडीए की बैठक में शामिल होने गोपालगंज आएंगे। इसकी जानकारी जदयू के जिला प्रवक्ता अभय पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी 20 जून को सिवान के जसौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संयुक्त जनसभा निर्धारित है। इस कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करने उक्त दोनों नेता गोपालगंज मुख्यालय स्थित श्री श्याम वाटिका में पहुंचेंगे।

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह

- sponsored -

- sponsored -

जिला प्रवक्ता ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 16 जून को बैकुंठपुर विधानसभा के सीमा राजापट्टी कोठी में जदयू राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एवं जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का स्वागत, अभिनंदन किया जाएगा। तत्पश्चात दोनों नेताओं का काफिला महम्मदपुर होते हुए गोपालगंज जिला मुख्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेगा। यहां उक्त दोनों नेता एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आगामी 20 जून को सिवान के जसौली में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा एवं कसर्यक्रम से संबंधित कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया लेंगे।

जदयूू संसदीय दल के नेता संजय झा

इस दौरान कार्यकर्ताओं को कई अहम दिशा निर्देश देने के भी आसार हैं। जिला प्रवक्ता ने बताया कि गोपालगंज जिला मुख्यालय स्थित श्री श्याम वाटिका में एनडीए की बैठक की समाप्ति के उपरांत केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एवं जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा देवापुर में बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह के पैतृक आवास पर पहुंचेंगे। इस दौरान दोनों नेता जदयू कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री एवं जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। इसके अलावे गांव- गांव में पहुंचकर आगामी 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयुक्त कार्यक्रम एवं जनसभा में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.