Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन

हड़ताल से केंद्रों पर दूसरे दिन भी लटका रहा ताला, प्रदर्शन के बाद सेविकाओं ने अपनी मांगों से संबंधित सौंपा ज्ञापन

0 315

- sponsored -

- sponsored -

बैकुंठपुर: बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के तत्वाधान में सेविका- सहायिकाओं की चल रही हड़ बैकुंठपुर:  ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल से केंद्रों पर दूसरे दिन भी ताला लटका रहा। सेविकाओं पहले धरने के माध्यम से राज्य सरकार से अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में जोरदार तरीके से आवाज उठाई।

- sponsored -

- sponsored -

उसके बाद बाल विकास परियोजना कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दी। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड सेविका सहायिका संघ की अध्यक्ष वीणा कुमारी कर रही थी। प्रदर्शन कर रही सेविकाएं राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना कर रही थी। सेविकाओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को सरकार सात वर्षों से अनदेखी कर रही है। दो बार समझौता होने के बाद भी उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जा रहा है।

सेविकाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करती है, तो बाध्य होकर वे बिहार विधानसभा के समक्ष भी धरना-प्रदर्शन करेगी। धरना- प्रदर्शन के बाद सेविकाओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन स्थानीय अधिकारियों को सौंपा। धरना-प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष बीना देवी, महासचिव प्रमिला देवी, कोषाध्यक्ष माधुरी देवी, उपाध्यक्ष रीना देवी, सीमा देवी, जानकी देवी, प्रमिला देवी, रशीदा हैदर, सुनीता देवी, सोना देवी, शीला कुंवर, अनुपमा देवी, उमा देवी, गायत्री देवी, अनिता कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.