Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी सेविकाओं की 15 दिवसीय हड़ताल शुरू

बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष आंगनवाड़ी सेविकाओं ने दिया धरना, 15 दिनों तक धरना देने के बाद जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी

0 249

- sponsored -

- sponsored -

बैकुंठपुर: प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष आंगनबाड़ी सेविकाओं की धरना शुक्रवार से शुरू हो गई है। धरने की अध्यक्षता कर रही बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की प्रखंड अध्यक्ष वीणा कुमारी ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर संघ के आह्वान पर वे 15 दिवसीय धरने पर बैठी हैं। धरने पर बैठी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने राज्य सरकार से प्रतिमाह दस हजार रुपए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने, ग्रेच्युटी भुगतान करने, सरकारी कर्मी का दर्जा देते हुए ग्रेड सी व ग्रेट डी में समायोजित करने, जब तक सरकारी कर्मी का दर्जा नहीं मिल पाता है।

- sponsored -

- sponsored -

तब तक प्रति आंगनबाड़ी सेविका को 25 हजार व सहायिका को 18 हजार रुपए मानदेय देने, सहायिका को प्रोन्नति देते हुए सेविका के रूप में नियुक्त करने व सेविका को प्रोन्नति देते हुए पर्यवेक्षिका के रूप में प्रतिनियुक्ति करने की मांग की गई। सेविका को सहायिका के रूप में प्रोन्नति देने के लिए दस प्रतिशत ग्रेस देने पर भी जोर दिया गया।

धरने के माध्यम से सेविकाओं ने वर्ष 2017 व 2022 में हुए हड़ताल के बाद समझौते को लागू करने के लिए अपनी आवाज उठाई। सेविकाओं ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय पर 15 दिनों तक धरना देने के बाद वे जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगी। धरने पर संघ की अध्यक्ष वीणा देवी, महासचिव प्रमिला देवी, विमल देवी, जानकी देवी, माधुरी देवी, निमा देवी, शीला कुंवर, प्रियंका देवी, अनुपमा देवी, ममता देवी, उषा देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.