Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: बैकुंठपुर में हुई सड़क दुर्घटना में वार्ड सदस्य की मौत, स्वजन में मचा कोहराम

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवां गांव के समीप की घटना, जख्मी महिला को इलाज के लिए स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में कराया गया भर्ती, चिंताजनक स्थिति में चिकित्सकों ने किया सदर अस्पताल रेफर, रास्ते में ही हो गई जख्मी वार्ड सदस्य की मौत

0 109

- sponsored -

- sponsored -

गोपालगंज: जिले अंतर्गत बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवां गांव के समीप गुरुवार को स्टेट हाईवे नब्बे पर अज्ञात वाहन से कुचलकर 50 वर्षीया महिला की मौत हो गई। मृत महिला ध्रुपनाथ बैठा की पत्नी सिया देवी थी। सिया देवी हमीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो की वार्ड सदस्या थी। घटना के संबंध में बताया गया कि सिया देवी सुबह में घर से पैदल बैकुंठपुर थाना के लिए निकली थी। इसी क्रम में दिघवां गांव के समीप तीन मुहानी पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

- sponsored -

- sponsored -

इस दौरान उक्त महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी। जख्मी महिला को इलाज के लिए स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति में उसे सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। गोपालगंज सदर अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि स्वजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिया देवी की मौत की सूचना जैसे ही स्वजन को मिली। पुरे परिवार में मातम का माहौल छा गया।

मृत वार्ड सदस्या के पुत्र अंकित कुमार, बेटी पिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, अनिता कुमारी सहित अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मृत महिला के स्वजन की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद तत्काल प्राथमिकी की जाएगी। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.