Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: बैकुंठपुर में मनाई गई सुशीला देवी की 29वीं पुण्यतिथि, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

मौके पर श्रीमद्भागवत गीता पाठ का आयोजन किया गया। ब्राह्मणों को भोजन व दान देकर पुण्यात्मा की शांति के लिए कामना की गई।

0 84

- sponsored -

- sponsored -

गोपालगंज : जिले अंतर्गत बैकुंठपुर प्रखंड के दिघवा दुबौली ब्लौक रोड स्थित दैनिक भास्कर के जिला संवाददाता संजय पांडेय की मां स्व. सुशीला देवी की 29वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर श्रीमद्भागवत गीता पाठ का आयोजन किया गया। ब्राह्मणों को भोजन व दान देकर पुण्यात्मा की शांति के लिए कामना की गई।

- sponsored -

- sponsored -

श्रदांजलि देने के लिए पहुंचे लोगों ने उनकी तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पुण्यात्मा की मोक्ष की कामना की। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि वे एक धर्मपरायण महिला थी। पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि दुनिया में मां से बढ़कर कुछ भी नहीं होता। मां की कमी पूरी कर पाना संभव नहीं है, लेकिन यह विधि का विधान है कि जो आया है, उसे जाना है।

ऐसे में इसे ईश्वर की इच्छा मानकर जीवन में आगे बढ़ना है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधायक प्रेम शंकर यादव, पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, पूर्व प्रमुख प्रदीप राय, जिला पार्षद सुनील सिंह, पूर्व डीआईजी रामनारायण सिंह, पैक्स अध्यक्ष जीतेन्द्र पांडेय, पत्रकार सत्य प्रकाश वर्मा, ज्योति भूषण सिंह, विद्या भूषण सिंह, दीनानाथ सिंह, नंद किशोर सिंह, नीरज सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.