GOPALGANJ: जिले अंतर्गत बैकुंठपुर प्रखंड के चांदपुर गांव में काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह महायज्ञ में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले दिन कलश जल सह शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा चांदपुर, बिलरपुर होते हुए बाला पुल पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलबोझी कराया गया। जल अभिषेक के बाद आचार्य जी ने वैदिक मंत्र उच्चारण से महायज्ञ का शुभारंभ किया। वैदिक मंत्र उच्चारण से चांदपुर गांव भक्तिमय हो गया है। बता दें कि यहां जन सहयोग से मंदिर का निर्माण किया गया था।
निर्माण संपन्न होने के बाद प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सोमवार को शुरू किया गया। पहले दिन मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ पड़ी थी। सीमावर्ती सिवान जिले के कई इलाकों से भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। महायज्ञ के दौरान भजन, कीर्तन व प्रवचन की व्यवस्था की गई है। कलश जल सह शोभा यात्रा में चमनपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश साह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय यादव, पूर्व प्रमुख पति प्रदीप यादव, विधानसभा संयोजक चंदन सोनी, वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, जिला परिषद सदस्य दीपक कुमार दीपु, बीडीसी शुशील यादव, पूर्व मुखिया शत्रुघ्न यादव, पूर्व मुखिया पति मुना साह सहित कई लोग शामिल हुए।