गोपालगंज: जिले में शिक्षा विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित छह नवनियुक्त शिक्षकों का नियुक्ति रद्द कर दिया गया है। इनमें अपूर्वा दुबे, फैयाजुल हक, मधु कुमारी, साधना विश्वकर्मा, शाम्भवि पटेल, एवं अर्चना मिश्रा शामिल हैं। इस करवाई के बाद शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय में योगदान के समय नवनियुक्त शिक्षकों द्वारा उपलब्ध कराए गए कागजात योग्य नहीं होने की स्थिति में उक्त नवनियुक्त शिक्षकों का नियुक्ति रद्द किया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्ग नौ, दस के तीन शिक्षक, वर्ग ग्यारह, बारह के दो तथा वर्ग एक से पांच के लिए चयनित एक शिक्षक का नियुक्ति रद्द करने की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को छह शिक्षकों का सूची भेजकर उन्हें अध्यापकों की सूची से विलोपित करने की भी मांग की गई है। उन्होंने बताया कि अपूर्वा दुबे सीटेट उतीर्ण हैं। ये वर्ग नौ, दस के मान्य नहीं है। इसके अलावे उत्तर प्रदेश के जाती प्रमाण पत्र के आधार पर आरक्षित कोटि में इनकी नियुक्ति हो गई है। वहीं फैयाजुल हक सीटेट उतीर्ण हैं। यह वर्ग नौ दस के लिए मान्य नहीं है।
इसके अलावे मधु कुमारी कम्प्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा डिग्री प्राप्त की हैं। स्नातक एवं स्नाकोत्तर में उतीर्ण नहीं हैं। वहीं साधना विश्वकर्मा का लोहार जाति से अनुसूचित जनजाति कोटि में चयन हुआ है, जबकि लोहार जाति अनुसूचित जनजाति कोटि में नहीं आता है। वर्ग एक से पांच तक के लिए बीएड मान्य नहीं है, जबकि शाम्भवि पटेल बीएड योग्यताधारी हैं। वहीं अर्चना मिश्रा बीएड 2021 में उतीर्ण हैं। इन्होंने एसटेट 2019 में ही किया है, जो मान्य नहीं है।
nice article