Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: बनकट्टी में अनियंत्रित ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत

0 85

- sponsored -

- sponsored -

गोपालगंज: जिले अंतर्गत बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनकट्टी गांव के समीप बुधवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में 68 वर्षीया महिला की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत महिला स्व. जनारबी बांसफोर की पत्नी शांति देवी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक बनकटी गांव के 45 वर्षीय पप्पू कुमार प्रसाद हैं। बताया गया की शांति देवी सुबह में सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया।

- sponsored -

- sponsored -

इस हादसे में शांति देवी की घटनास्थल पर मौत हो गई। पप्पू कुमार प्रसाद भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पप्पू कुमार को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। तत्काल इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से चिंताजनक स्थिति में उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर स्टेट हाईवे 90 जाम कर दिए।

सूचना मिलते ही पुलिस बनकट्टी गांव पहुंची। पुलिस के पहुंचने व समझाने- बुझाने के बाद ग्रामीण जाम हटा लिए। स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। शांति देवी की मौत के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। सुबह में हुई घटना के बाद पूरे दिन परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। शांति देवी के पुत्र प्रेमलाल बांसफोर, बच्चा बांसफोर, पप्पू बांसफोर व प्रदीप बांसफोर मां की मौत से बिलख रहे थे। बहु देवमती देवी, माला देवी, रीता देवी सहित अन्य स्वजन के चीत्कार से माहौल उपस्थित लोगों की भी आंखे नम हो गई।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.