Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: बनकटी गांव के यशवंत ने असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर किया नाम रौशन

राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय स्पर्धाओं में मिल चुका है स्वर्ण पदक, परिवार के सदस्य यशवंत की सफलता से हो रहे गौरवान्वित, नियुक्ति पत्र मिलने के बाद परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर

0 336

- sponsored -

- sponsored -

बैकुंठपुर: प्रखंड क्षेत्र के उत्तर बनकटी गांव के स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व विधायक रह चुके स्व शिवबच्चन त्रिवेदी के पौत्र डॉ. यशवंत कुमार त्रिवेदी का चयन केंद्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर किया गया है। मंगलवार को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद यशवंत ने अपना योगदान दिया है। डॉ. यशवंत कुमार त्रिवेदी के पिता सत्येंद्र त्रिवेदी एवं माता सरस्वती देवी हैं।

- sponsored -

- sponsored -

यशवंत की पढ़ाई काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से हुई थी। वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से डॉक्टरेट की उपाधि हासिल किए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय स्पर्धाओं में यशवंत को स्वर्ण पदक भी मिल चुका है। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होने के बाद यशवंत ने नाम रौशन करने के साथ ही बैकुंठपुर प्रखंड के अलावे जिले का मान बढ़ाया है।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद बुधवार को परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। यशवंत अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा है। बड़ा भाई आशुतोष कुमार त्रिवेदी डिफेंस में कार्यरत हैं। यशवंत के पिता किसान व माता कुशल गृहणी हैं। माता-पिता व बड़े भाईयों के अलावे परिवार के अन्य सदस्य यशवंत की सफलता से गौरवान्वित हो रहे हैं।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.