रविरंजन कुमार, सिधवलिया: “जाको राके साइयां मार सके ना कोय” यह कहावत तब एक महिला पर चरितार्थ हो होने लगी, जब उसने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने उसकी जान बचा ली। बताया जाता है कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरियाघाट पुल के समीप गंडक नदी में कूदकर बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश एक महिला की नाकाम हो गई। मौके पर परमात्मा बन पहुंची पुलिस ने महिला व उसके बच्चों की जान बचा ली।
डुमरियाघाट स्थित पुल के समीप एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाने के फिराक में थी। इसी बीच पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अवैध वसूली के रोकथाम के लिए महम्मदपुर थानाध्यक्ष नेहा कुमारी एनएच 27 पर स्थित डुमरियाघाट पुल पर पहुंची। इसी दौरान छह नंबर पाया से एक महिला नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी। थानाध्यक्ष की नजर उस महिला पर पड़ गई। पुलिस ने उस महिला को नदी में छलांग लगाने से रोक लिया। उसके बाद महिला ने आत्महत्या से जुड़ी बातें पुलिस को बताई।
इसके बाद महिला व उसके बच्चों को थाना लाया गया। पूछताछ के क्रम में महिला ने अपना परिचय देते हुए अपने आप को बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव के स्व. सुरेश पूरी की पत्नी पुनीता देवी बताया। पुलिस द्वारा उक्त महिला को इलाज के लिए सिधवलिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि पारिवारिक कलह में महिला ने गंडक नदी में कूद कर जान देने की कोशिश कर रही थी। उसे समझा बुझाकर उसके घर भेज दिया गया।