Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: पूर्व विधायक मंजीत सिंह बने नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जदयू के जिला उपाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला चौराहे पर गाजे-बाजे के साथ अपनी खुशी का किया इजहार

0 124

- sponsored -

- sponsored -

गोपालगंज: जिले अंतर्गत बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे मंजीत कुमार सिंह को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा राज्य नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन पर मंगलवार को बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय के दिघवा दुबौली में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अपने नेता के राज्य नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।

एक दूसरे को मिठाई खिलाते जदयू कार्यकर्ता

- sponsored -

- sponsored -

जदयू के जिला उपाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ता डाक बंगला चौक पर गाजे-बाजे के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे भी लगाए। राहगीरों के बीच मिठाइयां बांटी गई। जदयू जिला उपाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक व राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष मंजीत सिंह के मनोनयन के बाद क्षेत्र में पहली बार आगमन पर राजापट्टी में उनका भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा।

डाक बंगला चौराहे पर खुशी का इजहार करते जदयू कार्यकर्ता

जदयू के प्रखंड अध्यक्ष महम्मद नौशाद अली, अभय पांडेय, सिधवलिया प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुंवर, संतोष दास सहित कई लोगों ने मनोनयन पर हर्ष जताया है। डाक बंगला चौक पर खुशी जाहिर करने के दौरान खैरा आजम पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, लंबू सिंह, उत्तम कुमार सिंह, राज किशोर सिंह, जिला परिषद सदस्य सुनील सिंह, अजय पटेल, मुखिया विजय दास, अरुण सिंह, श्याम नारायण सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.