गोपालगंज: जिले अंतर्गत बैकुंठपुर प्रखंड क्षेत्र के धर्मबाड़ी सफियाबाद स्थित नवयुग पब्लिक स्कूल में विद्यालयी बच्चों ने दीपावली पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बढ़ कर हिस्सा लिया। बताया जाता है कि उक्त विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सभी कक्षाओं के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने कई तरह के रंगोली को बनाकर अपने प्रतिभा को दिखाया। रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक एसपी सिंह ने किया।

इसके बाद विद्यालयी बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर अपने कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को विद्यालय प्रबंधन के तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने किसी तरह के पर्व त्यौहार को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने तथा पर्व के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी साझा किया।
शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों को दीपावली पर सद्भाव कायम रखने की सलाह दी गई। रंगोली प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों में सुगंधा, प्रज्ञा, अंशिका, समीक्षा, आरोही, अनु प्रिया, सुप्रिया, रोहिणी, रोशनी, अंजलि, सिम्मी, नंदन, प्रिन्स, युवराज, रुक्सार, खुशी, एयरम, डॉली, प्रज्ञा, मासूम, साक्षी, सत्यम, मुस्कान, चन्दन, शाहिद, मानव, आशुतोष सहित विद्यालय के कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।