Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल कुख्यात फैसल मियां गिरफ्तार

उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही पुल के समीप से हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने बरामद किया एक लोडेड देशी कट्टा व तीन कारतूस

0 660

- sponsored -

- sponsored -

विनेश कुमार, उचकागांव: थाना क्षेत्र के पिपराही पुल के समीप से टॉप 10 अपराधियों में शामिल एक कुख्यात बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपित के पास से एक लोडेड कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। बताया जाता है, कि थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह को सूचना मिली कि जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल एक कुख्यात पिपराही पुल के समीप किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने पिपराही पुल के समीप छापेमारी कर एक लोडेड देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ जिले के टॉप टेन में शामिल एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के फैसल मियां के रूप में किया गया है।

- sponsored -

- sponsored -

गिरफ्तार कुख्यात की पुलिस को 24 नवंबर 2021 को थाना क्षेत्र के अरना बाजार में हुए ज्वेलरी दुकान लूट कांड मामले में तलाश थी। इसी कांड में गोपालगंज शहर के कोऑपरेटिव बैंक के सामने से 26 सितंबर 2022 को फैसल को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वह हथकड़ी सरका कर गोपालगंज शहर फरार हो गया था। जिसके बाद मामले में नगर थाने में प्राथमिकी कराई गई थी। तब से पुलिस को उसकी तलाश थी। थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के समीप 18 अगस्त 2022 को झीरवा पंचायत के मुखिया प्रोफेसर मोहम्मद नजीर आलम पर उनके निजी विद्यालय में हुए गोली कांड मामले में भी पुलिस जांच में फैसल मियां और उसके कुछ साथियों का नाम सामने आया था। वैसे मामले में मुखिया ने प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव, उनके पिता अरविंद यादव सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। फैसल का नाम सामने आने के बाद उचकागांव पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस के पूछताछ में गिरफ्तार फैसल मियां ने मुखिया पर हुए गोली कांड मामले में अपने संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने तीन अन्य साथियों के नाम को भी उजागर किया है। जिसे पुलिस बताने से इनकार कर रही है।

गिरफ्तार आरोपित को तत्कालीन थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने थाना क्षेत्र के पिपराही पुल से 24 अप्रैल 2021 को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। उसके बाद उसे प्राथमिकी करने के बाद जेल भेज दिया गया था। इसके पूर्व वर्ष 2019 में थावे थाने में भी चोरी की एक प्राथमिकी कराई गई थी। जिसमें वह वर्ष 2021 में जेल जा चुका है। गिरफ्तार कुख्यात पर इसके अलावा उचकागांव थाने में मारपीट, गाली-गलौज, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट के चार अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस ने हथियार बरामदगी मामले में प्राथमिकी करने के बाद मंगलवार के दिन गिरफ्तार कुख्यात फैसल मियां को न्यायालय में प्रस्तुत किया। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, सिपाही मृत्युंजय कुमार, राजीव रंजन, चौकीदार रवि कुमार मांझी, उपेंद्र कुमार यादव शामिल थे।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.