Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: घरों में सो रहे थे लोग, अचानक हिली धरती, देर रात बाहर निकलने को हुए विवश

11 बजकर 33 मिनट पर अचानक हिली धरती, राज्य के अन्य जिलों समेत देश के कई हिस्सों में भी महसूस किये गए झटके

0 1,455

- sponsored -

- sponsored -

गोपालगंज: जिले में देर रात्रि भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह तब हुआ जब लोग घरों में सो रहे थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजकर 33 मिनट पर अचानक धरती हिलने लगी। इसकी तीव्रता तेज होने के कारण लोग भूकंप के झटके को भांप लिए। भूकंप का झटका लगातार दो बार महसूस किया गया। करीब एक मिनट तक धरती हिलती रही। रात्रि में लोग घरों से बाहर निकलने को विवश हो गए। लोगों ने बताया कि अचानक बेड, पंखा समेत घरों में रखे अन्य समान हिलने लगे। तब भूकंप आने का एहसास हुआ।

- sponsored -

- sponsored -

इसके बाद घरों से बाहर निकल कर लोग अपने जानने वाले लोगों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क साधकर उनका हाल जानने लगे। नींद में रहने के कारण जिन्हें भूकंप महसूस नहीं हुआ। उनकी भी मोबाइल की घंटी बजने लगी। रिस्तेदारों व जानने वाले लोगों के माध्यम से धरती हिलने की जानकारी हो गई। इंटरनेट मीडिया पर भी भूकंप आने की खबर छा गई। काफी देर तक लोग घरों के बाहर निकले रहे। लोगों के मन में यह शंका थी कि कहीं फिर भूकंप न आ जाये। लोग अभी घरों के भीतर जाने को सोच ही रहे थे कि दुबारा करीब 12 बजकर 14 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया।

रिक्टर स्केल पर पहली बार आयी भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है, जबकि दुबारा आये भूकंप के झटके को कम ही लोग महसूस कर पाए। इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके राज्य के अन्य जिलों समेत देश के कई हिस्सों में भी महसूस किये गए हैं। वहीं पड़ोसी देश नेपाल में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में ही था। अचानक भूकंप आने से लोग सहमें हुए हैं। कई लोग भूकंप के भय से रतजग्गा भी करने लगे। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान होने की सूचना नहीं है।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.