Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: किसानों को कृषि संयंत्रों पर मिलने वाली अनुदान से संबंधित दी गई जानकारी

दो गांवों में शरद कालीन गन्ने की बुआई को लेकर किसानों को किया गया जागरूक, प्रशिक्षण के लिए किसानों की उमड़ी भीड़,

0 236

- sponsored -

- sponsored -

बैकुंठपुर: प्रखंड क्षेत्र के बनकटी गांव में शुक्रवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। सिधवलिया चीनी मिल की ओर से आयोजित गन्ना जागरूकता गोष्ठी के तहत किसानों को कृषि संयंत्रों पर मिलने वाली अनुदान से संबंधित जानकारी दी गई। बनौरा गांव में भी शरद कालीन गन्ने की बुवाई को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। दोनों गांवों में प्रशिक्षण के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

- sponsored -

- sponsored -

सिधवलिया चीनी मिल के जीएम शशि केडिया ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए मिल प्रबंधन कृषि संयंत्रों पर अनुदान दे रही है। उन्नत किस्म के गन्ने की खेती के लिए गोष्टी के माध्यम से किसानों को जागरूक किया गया। कम लागत खर्च व कम जमीन में गन्ने की अधिक पैदावार से संबंधित गुर किसानों को सिखाए गए। गन्ना किसानों ने मिल प्रबंधन के समक्ष चलान से संबंधित समस्याएं सामने रखी।

जीएम शशि केडिया ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि हर हाल में इस बार पेराई सत्र के दौरान कैलेंडर सिस्टम से चालान निर्गत किया जाएगा। मिल प्रबंधन ने किसानों से कहा कि गन्ने का चालान निर्गत होने के बाद ही मिल में आपूर्ति करें। ट्रेंच विधि से गाने की खेती करने के लिए गन्ना विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी। किसान गोष्ठी में गन्ना विकास पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, केन मैनेजर वाईपी राव, सर्किल इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह सहित कई लोगों ने किसानों को शरद कालीन करने की बुवाई के लिए जागरूक किया।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.