Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: कटेया के तत्कालीन थानाध्यक्ष व एएसआई के गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप

सीबीआई ने की बड़ी कार्रवाई, हत्या कर शव छुपाने का लगा था आरोप, थानाध्यक्ष रहे सुमन मिश्रा व एएसआई प्रदीप कुमार की हुई गिरफ्तारी

0 647

- sponsored -

- sponsored -

गोपालगंज: जिले अंतर्गत कटेया थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष सुमन मिश्रा व एएसआई प्रदीप कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। एसआई सुमन मिश्रा फिलहाल कुचायकोट एवं एएसआई प्रदीप कुमार यादोपुर थाना में पदस्थापित थे। इनलोगों पर एक आरोपी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप है। बताया जाता है कि करीब ढाई वर्ष पूर्व कटेया थाना क्षेत्र के बेईली दसौंधी गांव में आनंद शर्मा उर्फ बुचुन नामक एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

- sponsored -

- sponsored -

इस हत्याकांड में मृतक के पत्नी के बयान पर प्राथमिकी की गई। स्थानीय थाने की पुलिस ने इस मामले में राजनाथ शर्मा, संदीप यादव तथा मनेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस कांड का मुख्य आरोपी राजनाथ शर्मा पुलिस अभिरक्षा से सात जून 2021 को गायब हो गया। इसके बाद पुलिस फरार होने के मामले में उसपर एक प्राथमिकी कर मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि सिवान जिले अंतर्गत गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के नोनिया टोली निवासी व हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजनाथ शर्मा की पत्नी उच्च न्यायालय में कटेया थाने की पुलिस पर अपने पति की हत्या कर शव गायब करने आरोप लगाया।

इस मामले की जांच की जिम्मेवारी उच्च न्यायालय की ओर से सीबीआई को सौंपी गई। सीबीआई कोर्ट में मंगलवार को कटेया के तत्कालीन थानाध्यक्ष सुमन मिश्रा एवं एएसआई प्रदीप कुमार की पेशी हुई। करीब नौ घंटे तक पूछताछ के बाद उक्त मामले में आरोपी सुमन मिश्रा एवं प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को सीबीआई के विशेष कोर्ट में गुरुवार को पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने भी कर दी है। उन्होंने बताया कि जिसपर कटेया थाने में फरार बताकर प्राथमिकी की गई थी। उसकी पत्नी अपने पति की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाई थी।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.