Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: एसपी ने किया बैकुंठपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादन करने का दिया निर्देश

पूर्व के मामले में फरार चल रहे आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने के साथ ही गंडक नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में समय-समय पर सर्च अभियान चलाने के लिए भी किया आगाह।

0 94

- sponsored -

- sponsored -

गोपालगंज: पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार दीक्षित ने बुधवार की देर शाम जिले अंतर्गत बैकुंठपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक-एककर अभिलेखों को कंगाला। उन्होंने थाना दैनिकी, मलखाना, हाजत, सीरिस्ता का अवलोकन किया। एक जनवरी से अब तक हुए प्राथमिकी का भी उन्होंने अवलोकन किया। इस दौरान कांड में प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

- sponsored -

- sponsored -

साथ ही कांड के आरोपितों एवं पूर्व के मामले में फरार चल रहे आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। वहीं न्यायालय की ओर से जारी किए गए वारंट का त्वरित निष्पादन करने के लिए एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। थाना परिसर में महिला हेल्पलाइन सहित अन्य गतिविधियों का उन्होंने जायजा लिया। थाना परिसर में एसपी ने चौकीदारी परेड भी कराया। इस दौरान उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को आवश्यक निर्देश दिए।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक टास्क दिए। उन्होंने गंडक नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में समय-समय पर सर्च अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि शराब माफियाओं एवं विक्रेताओं के विरुद्ध किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर विकास कुमार, संजय कुमार, एएसआई विक्रमा राम श्यामदेव सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.