Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: जिले के इस प्रखंड में उप प्रमुख पर सदस्यों ने लगाया अविश्वास, जोड़- तोड़ की राजनीति शुरू

बैकुंठपुर में प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी को सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव पत्र में सदस्यों ने उप प्रमुख पर लगाए कई आरोप

0 163

- sponsored -

- sponsored -

GOPALGANJ: जिले अंतर्गत बैकुंठपुर के उप प्रमुख के खिलाफ नाराज चल रहे पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया है। इससे प्रखंड की राजनीति बढ़ गई है। अविश्वास लगाने के साथ ही यहां राजनीतिक पारा चढ़ गया। प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी को सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव पत्र में सदस्यों ने उप प्रमुख पर कई आरोप लगाए हैं। उप प्रमुख पर हठ धर्मिता व विधि संगत काम नहीं करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं। सात बिंदुओं पर लगे आरोप से संबंधित पत्र प्रखंड प्रमुख को दिया गया है।

- sponsored -

- sponsored -

इसमें उप प्रमुख द्वारा शक्ति एवं पद का दुरुपयोग करने, विकास राशि को मनमानी ढंग से खर्च करने, पद एवं शक्ति का उल्लंघन करने, कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर तरीके से नहीं करने, वित्तीय एवं कार्यपालिका पर अंकुश नहीं लगा पाने, समस्याओं को लेकर सदस्यों के साथ बैठकर आपसी बातचीत नहीं करने का आरोप लगाया गया है। प्रशासनिक स्तर से मामले पर विचार किया जा रहा है। अविश्वास लगने के बाद जोड़-तोड़ की राजनीति भी शुरू हो गई है। इस संबंध में उप प्रमुख सावित्री देवी ने कहा कि सदस्यों की ओर से लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि नाराज चल रहे कुछ सदस्य उन पर बेवजह गलत आरोप लगा रहे हैं।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.