Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: आमजनों के लिए मंत्री ने खोला सौगातों का पिटारा, कई बड़े ऐलान से गदगद हुए लोग

बैकुंठपुर में ग्रामीण कार्य मंत्री का खुला पिटारा तो तोहफों की लगा दी झड़ी, 81 करोड़ 35 लाख 67 हजार 2 सौ की लागत से तैयार करीब एक सौ 26 किलोमीटर सड़क का किया उद्घाटन

0 80

- sponsored -

- sponsored -

गोपालगंज: बिहार नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार बैकुंठपुर के विधायक रहे मंजीत कुमार सिंह का आगमन जिले में हुआ। उनके साथ सूबे के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी भी गोपालगंज पहुंचे। सबसे पहले दोनों नेताओं ने थावे मां भवानी के दरबार में पहुंचकर मत्था टेका। इसके बाद नेताओं का काफिला जिला मुख्यालय स्थित विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू के आवास पर पहुंचा। यहां उक्त विधान परिषद सदस्य ने दोनों नेताओं का अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। इसके बाद नेताओं का काफिला बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र का रुख किया। यहां पहुंचने से पूर्व देवापुर स्थित बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. ब्रजकिशोर नारायण सिंह के प्रतिमा पर मंत्री के साथ ही अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के बुधसी पंचायत स्थित “पटेल भवन” में आयोजित सभा में पहुंचने से पूर्व झझवां सिधवलिया पथ पर कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत व अभिनंदन किया।

पटेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़

इसके बाद बुधसी स्थित पटेल भवन में निर्धारित जनसंवाद कार्यक्रम में उक्त सभी नेता शामिल हुए। इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने 81 करोड़ 35 लाख 67 हजार 2 सौ की लागत से तैयार करीब एक सौ 26 किलोमीटर सड़क का उद्घाटन कर आमजनों को बड़ा सौगात दिया। इसके अलावे उन्होंने 168 योजनाओं का शिलान्यास भी किया। वहीं उन्होंने पुस्तकालय व पंचायत भवन का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। अपने संबोधन में ग्रामीण कार्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस वादे के साथ चुनाव लड़े। उस वादे पर खड़ा उतरने का भी काम किया। वर्ष 2005 के बाद बिहार में विकास को नई गति मिली। हर क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल रहा। उन्होंने कहा कि बैकुंठपुर में पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह का मजबूत जनाधार है। वे लगातार क्षेत्र में काम करते आये हैं। इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिल रहा।

- sponsored -

- sponsored -

योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करते नेतागण

इस बात से पार्टी के शीर्ष नेताओं को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में मंजीत कुमार सिंह को पुनः विधायक बनने व मंत्री बनकर क्षेत्र व राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाने की कामना की। वहीं पूर्व विधायक व बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष मंजीत कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में किये कार्यों को गिनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम पद की चिंता नहीं करते। विकास में विश्वास व अपने पिता के वचनों को निभाने का काम करते आये हैं। उन्होंने आगे भी क्षेत्र के विकास एवं तरक्की के लिए कार्य करते रहने की बात कही। मौके पर स्थानीय सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन, विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू, नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, मुखिया किरण देवी, ब्रजेश कुमार उर्फ मुन्ना कुंवर, जदयू के जिला उपाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह, अभय पांडेय, गजेंद्र सिंह सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुस्तकालय व पंचायत भवन का उद्घाटन करते मंत्री व अन्य

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.