Morning Bihar
News articles published in Bihar

गोपालगंज: अगवा कर किशोरी के साथ दुराचार मामले का आरोपित गिरफ्तार

11 जुलाई की रात करीब ग्यारह बजे की बताई जा रही घटना, पीड़िता के पिता ने कराई थी प्राथमिकी, 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 131

- sponsored -

- sponsored -

GOPALGANJ: स्थानीय थाने के एक गांव में घर से बाहर गई 17 वर्षीया किशोरी को अगवा कर दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 11 जुलाई की रात करीब ग्यारह बजे की बताई जा रही है। मंगलवार की शाम थाने में पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया था। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी करते हुए 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपित को सिवान जिले के भगवानपुर थाने के माघर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में बताया गया कि पीड़ित किशोरी शौच के लिए घर से बाहर गई थी। तभी अंधेरे का लाभ उठाकर बाइक सवार दो युवक उसे मुंह दबाकर उसे उठाकर बाइक पर बैठा लिए। उसके बाद किशोरी को नदी की तरफ ले गए। जहां किशोरी के साथ दुराचार किया।

- sponsored -

- sponsored -

उसके बाद किशोरी को शादी का झांसा दिया गया। ताकि वह मामला अपने परिजनों को नहीं बता सके। शादी नहीं करने की स्थिति में जाम से मारने की धमकी दी गई। घटना के दौरान पीड़िता ने मौका पाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। किशोरी की आवाज सुनकर आसपास के लोग एवं परिजन वहां पहुंच गए। लोगों को आते देख दोनों युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है। घटना की साजिश में दो अन्य लोगों के शामिल होने की बात बताई जा रही है। चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.